गंस एंड गुलाब्स से राजकुमार राव का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की आने वाली वेबसीरीज गंस एंड गुलाब्स से राजकुमार राव का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। निर्देशक जोड़ी राज एंड डीके (राज निदिमोरु और कृष्णा डीके) नेटफ्लिक्स के लिए क्राइम-रोमांटिक ड्रामा गंस एंड गुलाब्स लेकर आ रहे हैं। View this post on Instagram A post shared by RajKummar …

मुंबई बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की आने वाली वेबसीरीज गंस एंड गुलाब्स से राजकुमार राव का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। निर्देशक जोड़ी राज एंड डीके (राज निदिमोरु और कृष्णा डीके) नेटफ्लिक्स के लिए क्राइम-रोमांटिक ड्रामा गंस एंड गुलाब्स लेकर आ रहे हैं।

इस वेब सीरीज में राजकुमार राव मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। नेटफ्लिक्स ने राजकुमार का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। गंस एंड गुलाब्स की कहानी नब्बे के दौर में दिखायी जाएगी। राजकुमार के लुक में भी उसी दौर की झलक मिलती है।

राजकुमार का लुक काफी दिलचस्प है। बताया जा रहा है कि गंस एंड गुलाब्स का लेखन राज एंड डीके के साथ सुमन कुमार और सुमित अरोड़ा कर रहे हैं। इस सीरीज में दुल्कर सलमान और आदर्श गौरव भी मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा हैं। दुल्कर का यह ओटीटी डेब्यू है। सीरीज इसी साल रिलीज की जाएगी।

यह भी पढ़ें-शिल्पा शेट्टी ने फिट रहने के राज का किया खुलासा, फैंस को दी सलाह

संबंधित समाचार