अयोध्या: बेकरी शॉप के कैश काउंटर से 1.10 लाख निकालकर ले भागा टप्पेबाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। यूपी के अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र स्थित कस्बा कुमारगंज के एक कांपलेक्स में बेकरी शॉप से 1.10 लाख रुपये की टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने अभी मामले को संदिग्ध मानते हुए कार्रवाई नहीं की है। जांच के लिए दुकानदार को थाने ले गई है। जानकारी के अनुसार बब्बन …

अयोध्या। यूपी के अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र स्थित कस्बा कुमारगंज के एक कांपलेक्स में बेकरी शॉप से 1.10 लाख रुपये की टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने अभी मामले को संदिग्ध मानते हुए कार्रवाई नहीं की है। जांच के लिए दुकानदार को थाने ले गई है।

जानकारी के अनुसार बब्बन कंपलेक्स स्थित श्री श्याम बेकरी में मास्क लगाकर एक युवक सामान लेने पहुंचा। उसने दुकानदार राजकुमार कसौधन से पहले नमकीन की पैकेट खरीदी। नमकीन का पैसा देने के बाद दुकानदार से फ्रिज से ठंडे की मांग की। दुकानदार जैसे ही अपनी फ्रिज से कोल्ड ड्रिंक लेने गया, वैसे ही टप्पेबाज कैशकाउंटर में रखी नकदी लेकर फरार हो गया।

पीड़ित ने जब घूमकर देखा तो सामान लेने वाला युवक नमकीन की पैकेट छोड़कर गायब था। कैश काउंटर भी खुला था व उसमें रखा पैसा भी नहीं था। यह देख दुकानदार के होश उड़ गए। उसने आनन-फानन में 112 पुलिस टीम को सूचना दी। उपनिरीक्षक उमेश वर्मा व पीआरबी 112 की टीम ने बगल ही हनुमान मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाला, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

इस वारदात को लेकर बब्बन कांपलेक्स में मौजूद दुकानदारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस पूछताछ के लिए दुकानदार को भी थाने ले गई है। थानाध्यक्ष कुमारगंज वीर सिंह ने कहा कि अभी दुकानदार की ओर से तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: डेलापीर से सैटेलाइट आते वक्त दो लड़कियां लापता, परिजन तलाश में भटक रहे

संबंधित समाचार