बाराबंकी: परिजनों ने छात्रा की हत्या कर शव जलाने का किया प्रयास, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले के थाना कोठी क्षेत्र में ऑनर किलिंग का एक मामला प्रकाश में आया है। घटना इतनी वीभत्स है कि सुनने वाले लोगों का दिल दहल गया। परिजनों द्वारा तकरीबन 15 दिन पहले केजीबीवी आवासीय विद्यालय कैसरगंज से पढ़कर वापस घर आई छात्रा की हत्या कर उसे जलाने का प्रयास किया गया। क्षेत्रवासियों की …

बाराबंकी। जिले के थाना कोठी क्षेत्र में ऑनर किलिंग का एक मामला प्रकाश में आया है। घटना इतनी वीभत्स है कि सुनने वाले लोगों का दिल दहल गया। परिजनों द्वारा तकरीबन 15 दिन पहले केजीबीवी आवासीय विद्यालय कैसरगंज से पढ़कर वापस घर आई छात्रा की हत्या कर उसे जलाने का प्रयास किया गया। क्षेत्रवासियों की सूचना पर पुलिस के पहुंचते ही परिजन मृतका का अधजला शव मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद से ही क्षेत्रवासियों में हड़कंप मचा हुआ है।

मामला कोठी थाना क्षेत्र के डेरिया गांव का है। पुलिस के अनुसार यहां के निवासी बिंदा प्रसाद की बेटी रोशनी सिद्धौर के कैसरगंज स्थित केजीबीवी आवासीय विद्यालय में कक्षा 8 की पढ़ाई करती थी। 15 दिन पहले छात्रा बोर्डिंग विद्यालय से अपने घर आई थी। बीते सोमवार की रात करीब 11:00 बजे परिजनों ने छात्रा की हत्या कर उसके शव को खेत में जला रहे थे। जिसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को दे दी।

ऑनर किलिंग की सूचना पर जब तक सीओ हैदरगढ़ और कोठी पुलिस पहुंचती तब तक परिजन घर से भाग चुके थे और दरवाजे की कुंडी पर ताला लटक रहा था। पुलिस ने तत्काल डॉग स्क्वायड फॉरेंसिक टीम बुलाकर मौके से मिले खून के धब्बे और खेत में मिले अधजले शव को आवश्यक परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

पत्रकारों से बात करते हुए सीओ हैदर गढ़ डा. बीनु सिंह ने बताया की प्रथम दृष्टया मामला ऑनर किलिंग का लग रहा है। छात्रा 15 दिन पहले अपने आवासीय विद्यालय से घर आई थी। मृतक छात्रा की चार बहनें व दो भाई हैं। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना के तार छात्रा के आवासीय विद्यालय से जुड़े होने का इनकार नहीं किया जा सकता।

मामले में चल रही पूछताछ और मृतका के आवश्यक परीक्षण के बाद घटना की हकीकत सामने आएगी। सीओ हैदरगढ़ मीनू सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऑनर किलिंग का मामला प्रतीत होता है। इस संबंध में एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि मामला अति संवेदनशील है। जिसके खुलासे के लिए जिले स्तर व स्थानीय पुलिस टीम लगा दी गई है। परिजनों के पकड़े जाने पर ही घटना का खुलासा किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : नलकूप लगवाने को चुने गए दो स्थानों पर जमीन को लेकर फंसा पेंच

संबंधित समाचार