बहराइच: पयागपुर CHC में आयोजित हुआ मानसिक स्वास्थ्य शिविर, मरीजों को बताएं गए टिप्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में मंगलवार को मानसिक चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें मरीजों की जांच कर इलाज के टिप्स बताए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पयागपुर में मंगलवार को अधीक्षक सीएचसी डा सन्दीप मिश्रा के नेतृत्व में मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सा केन्द्र का आयोजन किया गया। शिविर में मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विशेषज्ञ …

बहराइच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में मंगलवार को मानसिक चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें मरीजों की जांच कर इलाज के टिप्स बताए गए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पयागपुर में मंगलवार को अधीक्षक सीएचसी डा सन्दीप मिश्रा के नेतृत्व में मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सा केन्द्र का आयोजन किया गया। शिविर में मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ विजित जायसवाल ने उपस्थित मरीजों को मानसिक रोगों की जानकारी दी। डॉक्टर विजित ने कहा कि अगर मन में बेचैनी, घबराहट, नींद न आना और बात बात पर झगड़ने का मन करता है तो यह लक्षण ठीक नहीं है। तुरंत योग्य चिकित्सक से इलाज के साथ सलाह लें।

शिविर में 22 मानसिक रोगियों की जांच धवराहट, बेचैनी, अवसाद, तनाव वाले मरीजो को उचित परामर्श दिया गया। शिविर में कुल 70 लोगों ने प्रतिभाग किया। उपचार दौरान 06 लोगो को रेफर किया गया। शिविर में लोगों को कार्यक्रम प्रबन्धक अनुपम शुक्ल द्वारा उपस्थित लोगों को पम्पलेट, बैनर व कार्यक्रम के  विषय मे   जागरूक किया गया। इस दौरान मुकेश हंस, सुमित, सीमा, अजय सिंह मनीष द्विवेदी, अनिल राठौर, नगीना देवी, सावित्री, मंजू सिंह आशा सहित अन्य लाभार्थी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-लखीमपुर-खीरी: नए सत्र में पुरानी किताबों से पढ़ेगें नौनिहाल, नई आने पर बदली जाएंगी किताबें

संबंधित समाचार