रामपुर: आवारा कुत्तों से गांव में बढ़ रही दहशत, डेढ़ दर्जन लोगों पर किया हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/स्वार, अमृत विचार। आवारा घूम रहे कुत्तों ने अलग-अलग जगहों पर डेढ़ दर्जन लोगों पर हमला कर जख्मी कर दिया। जिन्होंने सीएचसी पहुंचकर एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवाए। ग्रामीण लगातार अधिकारियों से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। खूंखार व आवारा कुत्तों का आंतक बढ़ता ही जा रहा है। जिसके चलते सीएचसी में लगातार भीड़ …

रामपुर/स्वार, अमृत विचार। आवारा घूम रहे कुत्तों ने अलग-अलग जगहों पर डेढ़ दर्जन लोगों पर हमला कर जख्मी कर दिया। जिन्होंने सीएचसी पहुंचकर एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवाए। ग्रामीण लगातार अधिकारियों से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। खूंखार व आवारा कुत्तों का आंतक बढ़ता ही जा रहा है।

जिसके चलते सीएचसी में लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। कुछ वर्ष पूर्व आवार कुत्तों के खिलाफ अभियान चलाया गया।कुत्तों को पकड़ कर सुनसान स्थान पर छोड़ा गया था। आवारा कुत्तों ने हमला एक बालक की जान भी ले ली। इसके कोई ठोस कार्रवाई नही की गई।

मंगलवार को आवारा कुत्तों ने हमलाकर धनौरी पूरब, सचिन,ढौकपुरी टांडा, रईस अहमद,चुन्नावाला रमेश, बुढानपुर प्रिंसी, भूवरा खुशी, लाड़पुर सेमरा रावेन्द्र,मसवासी रमेश,मिलक गुलाम खां असगर अली, मेहदींनगर रेशब,नौखरीद फुरकान,हरनंगला धर्मपाल,बिजारखाता अर्जुन,महिनूर,रुमा व अलतास, खौदकला नैना,भोट मदन को जख्मी कर दिया। सभी जख्मी सीएचसी पहुंच गए।जहां चिकित्सक ने सभी के एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए।

संबंधित समाचार