UP Board Exam: कोरोना रोधी टीका न लगवाने वाले छात्रों को स्कूल प्रबंधन ने प्रवेश पत्र देने से किया मना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के एक निजी स्कूल ने उन छात्रों को प्रवेश पत्र देने से मना कर दिया है, जिन छात्रों ने अभी तक कोरोना रोधी टीका नहीं लगवाया है। स्कूल प्रबंधन ने छात्रों से साफ कह दिया है कि पहले कोरोना रोधी टीके की पहली डोज लें, उसके बाद ही प्रवेश पत्र मिलेगा। ऐसे में …

लखनऊ। राजधानी के एक निजी स्कूल ने उन छात्रों को प्रवेश पत्र देने से मना कर दिया है, जिन छात्रों ने अभी तक कोरोना रोधी टीका नहीं लगवाया है। स्कूल प्रबंधन ने छात्रों से साफ कह दिया है कि पहले कोरोना रोधी टीके की पहली डोज लें, उसके बाद ही प्रवेश पत्र मिलेगा। ऐसे में उन छात्रों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है, जिन्होंने अब तक कोरोना रोधी टीके की एक भी डोज नहीं ली है।

ऐसे में बिना प्रवेश पत्र के 24 मार्च से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा में छात्र कैसे शामिल होंगे, इस पर संशय बना हुआ है। हालांकि स्कूल प्रबंधन ने ऐसे छात्रों को 23 मार्च यानी की बुधवार को टीकाकरण कराने का मौका दिया है। साथ ही यह भी कहा है कि टीकाकरण करा कर आएं, प्रवेश पत्र ले जाएं।

दरअसल राजधानी के खुर्रम नगर क्षेत्र स्थित माउंट बेरी इंटर कॉलेज में मंगलवार को प्रवेश पत्र दिया जा रहा था। इस दौरान इटरमीडिएट में पढ़ने वाले कुछ छात्रों को स्कूल प्रबंधन की तरफ से प्रवेश पत्र देने से मना कर दिया गया। जब छात्रों ने इसका कारण पूछा तब उन्हें बताया गया कि कोरोना रोधी टीका जिनको नहीं लगा है, उन्हें प्रवेश पत्र नहीं दिया जाएगा।

वहीं जिन छात्रों को अब तक कोरोना रोधी टीका नहीं लगा है, उनके अभिभावकों का कहना है की बोर्ड परीक्षा को केवल एक दिन बचा है,ऐसे में टीकाकरण कराने पर बुखार आने की भी दिक्कत हो सकती है, यदि छात्रों को बुखार आ गया और परीक्षा छूट गई तो पूरा साल बर्बाद हो जाएगा, अभिभावकों का साफ तौर पर कहना है कि स्कूल प्रबंधन प्रवेश पत्र अभी दे, जिन विषयों की परीक्षाओं के बीच में अवकाश होगा उस दौरान बच्चों का टीकाकरण करा दिया जाएगा।

वहीं जब इस मामले में स्कूल के वाइस प्रिंसिपल मोहन अवस्थी से बात की गई, तो उनका साफ तौर पर कहना था कि यह आदेश प्रशासन की तरफ से आया है, एक महीने पहले सभी छात्रों को बता दिया गया था कि वह अपना टीकाकरण करा लें, हमारे द्वारा लिस्ट बनाकर प्रशासन को भेज दी गई है।

वहीं जब इस प्रकरण में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस तरह का कोई आदेश नहीं जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें:-योगी सरकार के शपथ ग्रहण के लिए दुल्हन की तरह सजी राजधानी, देखें तस्वीरें

संबंधित समाचार