कानपुर: पुलिस अधीक्षक ने दो क्षेत्राधिकारियों समेत कई थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव
कानपुर देहात। कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाईं ने आज मंगलवार को तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए जिले में 2 क्षेत्राधिकारी और 6 थाना के निरीक्षक व उप निरीक्षक के कार्य क्षेत्र बदल कर दिया।चुनाव के बाद पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र में किए गए बदलाव के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है …
कानपुर देहात। कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाईं ने आज मंगलवार को तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए जिले में 2 क्षेत्राधिकारी और 6 थाना के निरीक्षक व उप निरीक्षक के कार्य क्षेत्र बदल कर दिया।चुनाव के बाद पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र में किए गए बदलाव के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और वही अब लंबे समय से एक ही जगह जामे पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिरने का खतरा मंडराने लगा है।
किसको कहां भेजा
पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात स्वप्निल ममगाईं ने तबादला एक्सप्रेस चलाकर रसूलाबाद क्षेत्राधिकारी विजयेंद्र द्विवेदी को क्षेत्राधिकारी कार्यालय/भवन/ कल्याण/ यूपी 112 /यातायात वीआईपी पुलिस आधुनिकरण कार्य की जिम्मेदारी दी है और वही आशा पाल सिंह को कार्यालय/यातायात/भवन से हटााक क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद बना है।
तो वही निरीक्षक/उप निरीक्षक का भी तबादला किया है जिसमें मुकेश बाबू चौहान को थाना शिवली से हटाकर साइबर सेल प्राभारी कानपुर देहात की जिम्मेदारी दे दी गयी है और साइबर सेल प्राभारी मुकेश कुमार को शिवली कोतवाली का कोतवाल बनाया गया है। तो वही थाना प्रभारी मंगलपुर अजय पाल सिंह को थाने से हटा कर प्रभारी आरटीसी बनाया गया है और वही प्रभारी आरटीसी शैलेंद्र कुमार मिश्रा को थाना प्रभारी मंगलपुर बनाया गया है। उप निरीक्षक महेंद्र सिंह को थाना सट्टी से हटाकर थाना प्रभारी मूसानगर बनाया गया और वही उप निरीक्षक दीपक सिंह को मूसानगर से हटाकर थाना प्रभारी सट्टी बनाया गया है।
अन्य थानों में भी हो सकता है बदलाव
कानपुर देहात में मंगलवार देर शाम पुलिस अधीक्षक ने कई थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव कर दिया है जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही अन्य थाना प्रभारियों की कार्य क्षेत्र में भी बदलाव किया जा सकता है लंबे समय से एक ही थाने में टिके पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें अन्य थानों में भेजा जा सकता है।
यह भी पढ़ें:-UP Board Exam: कोरोना रोधी टीका न लगवाने वाले छात्रों को स्कूल प्रबंधन ने प्रवेश पत्र देने से किया मना
