लखनऊ: 1.6 डिग्री गिरा पारा, गर्मी से मिला आंशिक निजात
लखनऊ। पिछले कई दिनों से चिलचिलाती गर्मी से झुलस रहे राजधानीवासियों को मंगलवार को आंशिक निजात मिली। दरअसल मंगलवार को राजधानी में तापमान में अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 20.2 डिग्री …
लखनऊ। पिछले कई दिनों से चिलचिलाती गर्मी से झुलस रहे राजधानीवासियों को मंगलवार को आंशिक निजात मिली। दरअसल मंगलवार को राजधानी में तापमान में अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लगातार बढ़ेगा पारा
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो आगामी दिनों में राजधानीवासियों को गर्मी से राहत मिलने की कोई गुंजाइश नहीं है। आगामी 25 मार्च तक राजधानी का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है।
पढ़ें- तमिलनाडु : नेशनल लेवल कबड्डी खिलाड़ी ने किया सुसाइड, नौकरी ना मिलने से थी परेशान
