बर्थडे पर कंगना रनौत को मिला झटका, कोर्ट ने खार‍िज की एक्‍ट्रेस की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आज अपना 35वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। लेकिन बर्थडे से ठीक पहले कंगना को कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। एक्ट्रेस ने अंधेरी मेट्रोपोल‍िटन मज‍िस्‍ट्रेट के आगे अपील की थी कि उन्‍हें लेखक जावेद अख्‍तर के केस में पेशी से परमानेंट र‍ियायत म‍िल जाए। लेकिन कोर्ट ने उनकी यह …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आज अपना 35वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। लेकिन बर्थडे से ठीक पहले कंगना को कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। एक्ट्रेस ने अंधेरी मेट्रोपोल‍िटन मज‍िस्‍ट्रेट के आगे अपील की थी कि उन्‍हें लेखक जावेद अख्‍तर के केस में पेशी से परमानेंट र‍ियायत म‍िल जाए। लेकिन कोर्ट ने उनकी यह अपील र‍िजेक्‍ट कर दी है। बता दें कि मंगलवार को इस केस की सुनवाई में भी एक्ट्रेस नहीं पहुंचीं।

कोर्ट ने क्वीन कंगना की अपील को खार‍िज करते हुए कहा है कि, जरूरत पड़ने पर कुछ हालातों में ही एक्‍ट्रेस को कोर्ट में पेशी से र‍ियायत दी जाएगी। ये मामला 2020 का है, जब लेखक जावेद अख्‍तर ने कंगना रनौत पर मानहान‍ि का मामला केस फाइल किया था। जून, 2020 में एक्‍टर सुशांत स‍िंह राजपूत के आकस्‍म‍िक न‍िधन के बाद कंगना ने एक इंटरव्‍यू में प्रस‍िद्ध लेखक जावेद अख्‍तर को बॉलीवुड के ‘सुसाइड गैंग’ से जुड़ा बताया था।

एक्ट्रेस ने कहा था कि, ये उस गैंग का ह‍िस्‍सा हैं जो ‘आउटसाइडर्स’ को अपनी ज‍िंदगी खत्‍म करने के लिए उकसाते हैं। इसके कुछ द‍िनों बाद ही जावेद अख्‍तर ने कंगना रनौत पर मानहान‍ि का केस फाइल किया था।

कंगना ने अपनी श‍िकायत में कहा था कि, वह 2016 में अपनी बहन रंगोली चंदेल के साथ जावेद अख्‍तर के घर गई थीं। उस समय कंगना और ऋतिक रोशन के अफेयर की खबरें सामने आई थीं। उनका आरोप था कि जावेद अख्‍तर ने उन्‍हें ‘दुर्भावनापूर्ण और गलत इरादे’ से घर बुलाया और ‘आपराधिक रूप से धमकाया’।

पढ़ें-हैदराबाद: कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 11 लोग जिंदा जले, 12 के फंसे होने की आशंका

संबंधित समाचार