UP MLC Election: सपा प्रत्याशी जसवंत सिंह का नामांकन हुआ रद्द, बीजेपी के ऋषिपाल सिंह का निर्विरोध एमएलसी बनना तय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2022 में SP प्रत्याशी जसवंत सिंह का नामांकन पत्र खारिज हो गया है। जसवंत सिंह के तीन प्रस्तावकों के पत्रों में गड़बड़ी मिली थी, जिसके बाद प्रशासन ने आज 11:00 बजे तक प्रस्तावकों को उपस्थित होने का समय दिया था। लेकिन ऑब्जर्वर के सामने प्रस्तावक उपस्थित नहीं हुए। इसके …

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2022 में SP प्रत्याशी जसवंत सिंह का नामांकन पत्र खारिज हो गया है। जसवंत सिंह के तीन प्रस्तावकों के पत्रों में गड़बड़ी मिली थी, जिसके बाद प्रशासन ने आज 11:00 बजे तक प्रस्तावकों को उपस्थित होने का समय दिया था। लेकिन ऑब्जर्वर के सामने प्रस्तावक उपस्थित नहीं हुए।

इसके बाद जसवंत सिंह का नामांकन खारिज हो गया है। अब भाजपा प्रत्याशी चौधरी ऋषिपाल सिंह का निर्विरोध एमएलसी बनना तय हो गया है।

अलीगढ़ स्थानीय प्राधिकरण सीट के लिए कुल दो नामांकन हुए थे। इसमें सपा से निवर्तमान एमएलसी जसवंत यादव ने नामांकन किया था। वहीं, भाजपा से जिला अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने पर्चा भरा था।

मंगलवार को दोनों नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसमे भाजपा प्रत्याशी ने सपा के तीन प्रस्तावकों के हस्ताक्षर पर संदेह जताते हुए आपत्ति की थी। इस पर डीएम ने सपा प्रत्याशी को तीनों संदेह वाले प्रस्तावकों को पेश करने के निर्देश दिए गए।

सपा प्रत्याशी ने मंगलवार को दो प्रस्तावक तो पेश कर दिए, लेकिन प्रमोद कुमार नाम के प्रस्तावक को वह पेश नहीं कर।पाए। इस पर डीएम ने बुधवार को सुबह 10 बजे तक हर हाल में प्रमोद कुमार को पेश करने के लिए कहा था, लेकिन सपा प्रत्याशी निर्धारित समय पर इन्हें पेश नहीं कर सके। ऐसे में डीएम ने पर्चा खारिज करने की घोषणा कर दी। ऐसे में अब भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया।

पढ़ें- मुरादाबाद : संदिग्ध परिस्थिति में शिक्षक ने की खुदकुशी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

संबंधित समाचार