प्रयागराज: सपाइयों ने डॉ. राम मनोहर लोहिया को किया याद, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
प्रयागराज। महान समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की 112 वीं जयंती पर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर शहर में सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर पूरे शहर भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया …
प्रयागराज। महान समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की 112 वीं जयंती पर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर शहर में सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर पूरे शहर भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया के सिद्धांतों पर चलने की कसमें खाईं। इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव के अतिरिक्त महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन व विधायक गीता पासी और रविंद्र यादव, सैय्यद मोहम्मद अस्करी, रमाकांत यादव आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें; MLC चुनाव: रालोद अध्यक्ष मेरठ में 5 जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक
