सीतापुर: होली के जश्न में डीजे पर थिरककर जाम छलकाते पुलिस वालों का फोटो हुआ वायरल, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। होली का जश्न मनाते डीजे के बेहूदा गानों की धुन पर थिरकते हुए पुलिस वालों का वीडियो वायरल हुआ है। जिससे पूरे पुलिस महकमे की फजीहत हो रही है। जिले के सरकन थाने की पुलिस से जुड़ा वीडियो वायरल होते ही लोग उसका खूब तुत्फ ले रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में भी …

सीतापुर। होली का जश्न मनाते डीजे के बेहूदा गानों की धुन पर थिरकते हुए पुलिस वालों का वीडियो वायरल हुआ है। जिससे पूरे पुलिस महकमे की फजीहत हो रही है। जिले के सरकन थाने की पुलिस से जुड़ा वीडियो वायरल होते ही लोग उसका खूब तुत्फ ले रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में भी मामला पहुंच गया है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कराए जाने की बात कही है।

दरअसल बुधवार को कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो सकरन थाने की पुलिस टीम के हैं। सूत्रों का कहना है कि होली के मौके पर थाने में पुलिस टीम पर्व का जश्न मना रही थी। वीडियो में दिख रहा है कि दारोगा, दीवार से लेकर सिपाही तक सभी पुलिस कर्मी रंग खेल रहे हैं। साथ में डीजे बज रहा है। उस पर कुछ बेहूदा गानों की धुन सुनाई दे रही है।

सबसे खात बात यह कि कुछ पुलिस कर्मी हाथ में शराब की बोतल थामें थे, तो कुछ गिलास में शराब लिए गानों की धुन पर शराब का जाम छलका रहे थे। पुलिस कर्मियों के जाम छलकाने की किसी ने वीडियो बना ली और उसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। सूत्रों का दावा है कि एसओ सहित थाने के सभी पुलिस कर्मी इसमें शामिल थे। इस प्रकरण को लेकर सीओ बिसवां अभिषेक प्रताप अजेय का कहना है कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। इसके बारे में जांच कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें; हिंसा में शामिल लोगों को कभी माफ न करे बंगाल की जनता, जल्द दोषियों को सजा दे ममता सरकार- पीएम मोदी

संबंधित समाचार