रुद्रपुर: चालक को बंधक बना ट्रक लूटा, पुलिस जांच में जुटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना पंतनगर क्षेत्र से चालक को बंधक बना ट्रक लूटने का एक मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस टीमों को गठन कर मामले की जांच के लिए लगा दिया गया है। पुलिस के अनुसार सिडकुल क्षेत्र से एक ट्रक चालक बरेली निवासी अरविंद …

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना पंतनगर क्षेत्र से चालक को बंधक बना ट्रक लूटने का एक मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस टीमों को गठन कर मामले की जांच के लिए लगा दिया गया है।

पुलिस के अनुसार सिडकुल क्षेत्र से एक ट्रक चालक बरेली निवासी अरविंद कुमार अपना ट्रक लेकर काशीपुर की ओर निकला था। इस दौरान उसके ट्रक में चार लोग बैठ गये। उन्होंनें कुछ दूर जाकर ट्रक रुकवाया और ट्रक चालक को दोराहा के पास एक पेड़ से बांध दिया। जिसके बाद वह ट्रक लेकर भाग गये।

किसी तरह वहां से निकलकर ट्रक चालक ने पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने तुरंत लुटेरों की तलाश में वाहन चेकिंग शुरू कर दी। ट्रक चालक का आरोप है कि उसको हथियार दिखाकर ट्रक रुकवाया गया और फिर ट्रक लूटकर आरोपी भाग गये। पुलिस ट्रक चालक के बयानों की जांच के साथ-साथ आसपास के सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने घटना को संदिग्ध बताते हुए बताया कि पुलिस की दो टीमें गठित कर जांच में लगाया गया है। चालक ने पूछताछ में बताया कि उसे दोराहा के पास पेड़ से बांध दिया था। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।

 

संबंधित समाचार