भारत में सिर की चोट के मामले सबसे ज्यादा: प्रो. राजकुमार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी स्थित एसजीपीजीआई के एपेक्स ट्रामा सेंटर में बुधवार को हेड इंजरी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. आर के धीमान ने सिर में लगने वाली चोटों के संभावित खतरे के बारे में बताया, उन्होंने कहा कि सिर में चोट लगने के दौरान मरीज को तत्काल इलाज …

लखनऊ। राजधानी स्थित एसजीपीजीआई के एपेक्स ट्रामा सेंटर में बुधवार को हेड इंजरी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. आर के धीमान ने सिर में लगने वाली चोटों के संभावित खतरे के बारे में बताया, उन्होंने कहा कि सिर में चोट लगने के दौरान मरीज को तत्काल इलाज की जरूरत होती है।

इस अवसर पर एसजीपीजीआई के न्यूरो सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर राजकुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में सिर के चोट के मामले सबसे ज्यादा हैं, वही उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों की दर भी काफी अधिक है, उन्होंने कहा कि सिर में चोट लगने के मामले शहरों में लगातार बढ़ रहे हैं, 3 वर्षों में सिर की चोट से संबंधित मौतों में करीब 30 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मस्तिष्क की चोट महामारी को बचाव के जरिए कम किया जा सकता है,उन्होंने सड़क सुरक्षा को छात्रों के पाठ्यक्रम में शामिल करने पर जोर दिया। उन्होंने सिर के चोट के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता व्यक्त की है, उन्होंने कहा है कि सिर में चोट लगने के दौरान बहुत से लोगों को त्वरित इलाज नहीं मिल पाता है, ऐसे में सिर को बचाना बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें: कन्नौज: कोर्ट ने दुष्कर्म के केस में दोषी को सुनाई 25 साल की सजा

संबंधित समाचार