UP Board exams 2022: 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा सुबह 8 बजे से शुरू, लाखों छात्रों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण
लखनऊ। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा सुबह 8 बजे शुरू हो गई है और 11:15 बजे समाप्त हो जाएगी। वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी और शाम 5:15 बजे तक चलेगी। उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों के लिए आज महत्वपूर्ण दिन है। राज्य में आज यूपी बोर्ड टर्म-2 …
लखनऊ। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा सुबह 8 बजे शुरू हो गई है और 11:15 बजे समाप्त हो जाएगी। वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी और शाम 5:15 बजे तक चलेगी। उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों के लिए आज महत्वपूर्ण दिन है। राज्य में आज यूपी बोर्ड टर्म-2 मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 का आयोजन हो रहा है।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे शुरू होगी और 11:15 बजे समाप्त होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी और शाम 5:15 बजे तक चलेगी। परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों को बता दें कि परीक्षा केंद्रों पर कुछ ऐसी व्यवस्था की गई है, जिससे कि हर छात्र पर अधिकारी नजर रख सकें।
इसके लिए बोर्ड ने राज्य के सभी परीक्षा केंद्रों पर कुल 2,97,124 CCTV कैमरे लगवाए हैं और मोनिटर रूम से हर छात्र पर नजर रखी जाएगी। इन कंट्रोल रूम्स का उद्घाटन यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने किया है और साथ ही उन्होंने यह भी देखा कि यह कंट्रोल रूम कैसे काम करेंगे।
ये भी पड़ें-
केंद्रीय गृह मंत्री शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे योगी आदित्यनाथ, मंत्रिमंडल पर होगी अंतिम चर्चा
