फिरोजाबाद: बोर्ड परीक्षा में मृतक शिक्षकों की भी लगी ड्यूटी, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सफाई में कही यह बात
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा सुबह 8 बजे शुरू हो गई है और 11:15 बजे समाप्त हो जाएगी। वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी और शाम 5:15 बजे तक चलेगी। उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों के लिए आज महत्वपूर्ण दिन है। राज्य में आज यूपी बोर्ड …
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा सुबह 8 बजे शुरू हो गई है और 11:15 बजे समाप्त हो जाएगी। वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी और शाम 5:15 बजे तक चलेगी। उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों के लिए आज महत्वपूर्ण दिन है। राज्य में आज यूपी बोर्ड टर्म-2 मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 का आयोजन हो रहा है। वहीं फिरोजाबाद में परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है, उसमें गड़बड़ी के मामले सामने आए है।
ड्यूटी में गड़बड़ी का ऐसा एक मामला एका का है जहां प्राथमिक स्कूल के एक शिक्षक जिनकी गंभीर बीमारी के चलते मौत लगभग 6 महीने पहले हुई थी लेकिन उनकी भी परीक्षा के दौरान ड्यूटी लगा दी गई। वहीं एक टीचर ऐसे भी हैं जिनकी ड्यूटी एसीपी इंटर कॉलेज एका में लगाई गई लेकिन वो काफी पहले रिटायर हो चुके है।
इस मामले में जिले की बेसिक शिक्षा अधिकारी अंजली अग्रवाल ने कहा कि यह कोई लापरवाही नहीं है। दरअसल परीक्षा के लिए डाटा मुख्यालय से लिया जाता है, यह डाटा महीनों पहले ली जाती है और अब जब परीक्षा शुरू होती है तब उसी हिसाब से ड्यूटी लगा दी जाती है।
पढ़ें- बीरभूम हिंसा: आठ लोगों को जिंदा जलाने से पहले बुरी तरह पीटा गया था- फॉरेंसिक रिपोर्ट
