बाराबंकी: युवक की गोली मारकर हत्या के बाद इलाके में मची सनसनी, हत्यारा फरार
बाराबंकी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित मेला मैदान मे बने ऑडिटोरियम के पास अज्ञात हमलावरों ने युवक की बुधवार की देररात करीब 10 बजे 30 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी ।इसके बाद हमलावर फरार हो गए।गोली चलने की जानकारी होने पर पंहुची स्थानीय थाने की पुलिस ने गोली लगने से घायल …
बाराबंकी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित मेला मैदान मे बने ऑडिटोरियम के पास अज्ञात हमलावरों ने युवक की बुधवार की देररात करीब 10 बजे 30 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी ।इसके बाद हमलावर फरार हो गए।गोली चलने की जानकारी होने पर पंहुची स्थानीय थाने की पुलिस ने गोली लगने से घायल युवक को इलाज के लिये सीएचसी पंहुचाया। जहां पंहुचने पर मौजूद मेडिकल स्टाफ ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
एसपी अनुराग वत्स व सीओ सिटी आतिश कुमार सिंह घटना स्थल पर पंहुचे और मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया । एसपी ने हत्याकांड के अनावरण के लिये सीओ सिटी के नेतृत्व में दो टीमो का गठन करने की बात कही है।
थानाक्षेत्र के सरैया मजरे सलारपुर निवासी रामचंद्र यादव के 30 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र कुमार बुधवार को ही फतेहपुर गया था और शाम को लौटकर घर पर था।और मृत युवक के दोस्त सुभाष चन्द्र ने उसे फोन करके बुलाया और मेला मैदान के पास ऑडिटोरियम के निकट किसी अज्ञात हमलावर मृतक वीरेंद्र के पेट में गोली मार दी। जिसके बाद घायल वीरेंद्र उसी स्थान पर घायल होकर गिर गया।
अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध भाई की हत्या की तहरीर दी
पड़ोस के गांव मामापुर के पूर्व प्रधान ने गोली चलने की सूचना पुलिस को दी मौके पर पंहुची पुलिस ने घायल युवक को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंहुचाया जहां मौजूद चिकित्सा कर्मियों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मृत युवक के परिवार की चीख निकल पड़ी। युवक की मौत होने के बाद मृतक के भाई ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध भाई की हत्या की तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करके तफ्तीश शुरू की है।
मौके पर पहुचे पुलिस कप्तान अनुराग वत्स ने घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और फॉरेन्सिक टीम के द्वारा साक्ष्य एकत्र करवाये जिसके बाद पुलिस कप्तान अनुराग वत्स ने कहा कि घटना के सफल अनावरण के लिये स्वाट व देवा पुलिस की दो टीमो को खुलासे के लिये गठित कर दिया है।वहीं हत्या की वारदात के बाद इलाके मे सनसनी फैली हुई है।
