बाराबंकी: शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई हाईस्कूल की परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जनपद में बृहस्पतिवार से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा दो पालियों में प्रारंभ हो गई। सुरक्षा के दृष्टिकोण से परीक्षा केंद्रों पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे के अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। जिले के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए बने 112 केंद्रों पर 66659 …

बाराबंकी। जनपद में बृहस्पतिवार से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा दो पालियों में प्रारंभ हो गई। सुरक्षा के दृष्टिकोण से परीक्षा केंद्रों पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे के अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।

जिले के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए बने 112 केंद्रों पर 66659 बच्चे परीक्षा में भाग लेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के तैयारी पूरी कर ली गई हैं। जिससे परीक्षा सकुशल संपन्न हो सके।

हाईस्कूल के विद्यार्थियों की हिन्दी व प्राथमिक हिदी की परीक्षा सुबह आठ बजे शुरू होकर 11:30 बजे समाप्त हो गई । वहीं इंटरमीडिएट को सैन्य विज्ञान व हिंदी (सामान्य हिंदी) की परीक्षा दो बजे से देना है।

जिसके लिए बच्चों को डेढ़ बजे सेंटर पर बुलाया गया है। समय से पहले इन्हें इसलिए बुलाया गया है। जिससे व्यवस्था को और दुरुस्त किया जा सके।

यह भी पढ़ें-कुशीनगर: टॉफी खाने से बच्चों की मौत के मामले का हुआ खुलासा, खोजी कुत्तों ने तीन आरोपियों को पकड़वाया

संबंधित समाचार