मुरादाबाद : चाइनीज मांझे से कटी किसान की गर्दन, हालत नाजुक
मुरादाबाद, अमृत विचार। खेत से चारा लेकर आ रहे एक किसान की चाइनीज मांझे में उलझने से गर्दन कट गई। लहूलुहान हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई गई है। मामला अक्का डिलारी गांव का है। इस हादसे के संबंध में अभी तक पुलिस ने कोई मुकदमा …
मुरादाबाद, अमृत विचार। खेत से चारा लेकर आ रहे एक किसान की चाइनीज मांझे में उलझने से गर्दन कट गई। लहूलुहान हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई गई है। मामला अक्का डिलारी गांव का है। इस हादसे के संबंध में अभी तक पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
जानकारी के मुताबिक किसान हरीश शर्मा (50) बुधवार को अपने खेत से पशुओं का चारा लेकर आ रहे थे। रास्ते में उनकी गर्दन चाइनीज मांझे से उलझ गई। इससे गर्दन पर गहरा घाव हो गया और इससे खून का रिसाव होने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उनके परिजनों को सूचना दी और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों ने इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने इस घटना के बाबत मौखिक सूचना तो दी है, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज करने के लिए कोई लिखित तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
