बाराबंकी: तहसील बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन आज, लोगों ने खरीदे नामांकन पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। बार एसोसिएशन सिरौलीगौसपुर में चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की बिक्री की प्रक्रिया गुरुवार को समाप्त हो गयी। जिसमें अध्यक्ष महामंत्री उपाध्यक्ष संयुक्त मंत्री कोषाध्यक्ष आदि पदों के लिए कई लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। जिससे इन पदों पर चुनाव होना तय है। अध्यक्ष पद के लिए बहोरी प्रसाद शुक्ला व सत्य नाम …

बाराबंकी। बार एसोसिएशन सिरौलीगौसपुर में चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की बिक्री की प्रक्रिया गुरुवार को समाप्त हो गयी। जिसमें अध्यक्ष महामंत्री उपाध्यक्ष संयुक्त मंत्री कोषाध्यक्ष आदि पदों के लिए कई लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। जिससे इन पदों पर चुनाव होना तय है।

अध्यक्ष पद के लिए बहोरी प्रसाद शुक्ला व सत्य नाम वर्मा महामंत्री पद के लिए राणा प्रताप सिंह सतीश गुप्ता उपाध्यक्ष पद के लिए बालचंद व शिव कुमार श्रीवास्तव एवं संयुक्त मंत्री पद पर विजय कुमार अवस्थी रमाकांत वर्मा पुत्ती लाल प्रजापति तथा कोषाध्यक्ष के लिए उपेंद्र यादव अखिलेश वर्मा अरुण पाण्डेय आदि ने नामांकन पत्र खरीद लिया है। जिससे इन पदों पर चुनाव होना अनिवार्य हो गया। वहीं अन्य पद पर निर्विरोध चयन किया जाएगा।

एल्डर कमेटी के तत्वावधान में होने वाले इन चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच सरगर्मी बढ़ गई है। लोग अपने अपने पसंद के उम्मीदवार को जिताने के प्रयास में जुट गए। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन जगदेव प्रसाद मिश्र व त्रिपुरारी नाथ मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी । 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 30 मार्च को चुनाव कराया जाएगा।

पढ़ें-रायबरेली: हाईस्कूल की परीक्षा देते हुए पकड़ा गया फर्जी छात्र, मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार