रामपुर : पुलिस ने चोरी की बैटरियां बरामद कर दो को भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्वार, अमृत विचार। टेलीफोन एक्सचेंज के पास खड़ी कारों से चोर तीन बैटरी चोरी कर ले गए। सुबह को बैटरी गायब देख वाहन स्वामियों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल चोरों की शिनाख्त कर दो चोरों गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर तीन बैटरी बरामद कर ली। पुलिस ने संबंधित …

स्वार, अमृत विचार। टेलीफोन एक्सचेंज के पास खड़ी कारों से चोर तीन बैटरी चोरी कर ले गए। सुबह को बैटरी गायब देख वाहन स्वामियों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल चोरों की शिनाख्त कर दो चोरों गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर तीन बैटरी बरामद कर ली। पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है।

बुधवार देरशाम नगर के मोहल्ला रसूलपुर निवासी इसरार व सिराज अपनी कारों को टेलीफोन एक्सचेंज के पास खड़ा कर अपने घर चले गए।इस दौरान रात को किसी समय अज्ञात चोर कारो से तीन बैटरी चोरी कर ले गए।गुरुवार की सुबह वाहन स्वामियों ने देखा तो कार मे से बैटरियां गायब थी। दोनों कार स्वामियों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी टीवी कैमरे खंगाले ओर चोरो की शिनाख्त कर नगर के नई बस्ती निवासी कलुआ व शानू को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई तीन बैटरी बरामद कर ली। पुलिस ने संबंधित धाराओं मे रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है।

 

संबंधित समाचार