मुरादाबाद : लाइन कंपनी के खिलाफ सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, दी हड़ताल की चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर निगम के मुख्य कार्यालय के सामने सफाई कर्मचारियों ने सांकेतिक धरना दीया और हड़ताल की चेतावनी दी। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह को ज्ञापन देकर मुरादाबाद में सफाई का कार्य करने वाली लाइन कंपनी पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन स्वीकारते हुए अपर नगर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर निगम के मुख्य कार्यालय के सामने सफाई कर्मचारियों ने सांकेतिक धरना दीया और हड़ताल की चेतावनी दी। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह को ज्ञापन देकर मुरादाबाद में सफाई का कार्य करने वाली लाइन कंपनी पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन स्वीकारते हुए अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने सफाई कर्मचारियों की मांगों पर विचार विमर्श कर ध्यान आकर्षित करने का आश्वासन दिया।

दरअसल स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अब मुरादाबाद में लॉयन नाम की कंपनी सफाई का काम करेगी। लाइन कंपनी से सफाई कर्मचारियों खौफ यह है कि कहीं निगम में कार्यरत कर्मचारियों को बाहर न कर दिया जाए। जिसकी वजह से आज नेताओं के साथ मिलकर सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम के सामने सांकेतिक धरना दिया और अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि यदि लाइन कंपनी मुरादाबाद में सफाई कार्य करेगी तो सफाई कर्मचारी हड़ताल पर जाने का काम करेंगे और लॉयन कंपनी के एक-एक कर्मचारी के साथ मारपीट कर उसे भगाने का काम किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे सफाई कर्मचारियों के नेता ओमी लाल बाल्मीकि ने बताया कि मुरादाबाद के 20 वार्डों का ठेका लाइन कंपनी को दिया गया है। जिसका संगठन विरोध करता है

संबंधित समाचार