बाराबंकी: उज्जवला योजना के तहत शुरू हुआ गैस सिलेंडरों का वितरण
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार का स्वरूप आकार लेने से पूर्व ही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीबों को मिलना शुरू हो गया। गुरुवार को रामनगर के निवर्तमान विधायक शरद अवस्थी ने सरकार के प्रतिनिधि के रूप में गरीबों को उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर का वितरण किया। पूर्व विधायक ने तीन …
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार का स्वरूप आकार लेने से पूर्व ही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीबों को मिलना शुरू हो गया। गुरुवार को रामनगर के निवर्तमान विधायक शरद अवस्थी ने सरकार के प्रतिनिधि के रूप में गरीबों को उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर का वितरण किया।
पूर्व विधायक ने तीन महिला लाभार्थियों को अपने हाथों से गैस सिलेंडर और चूल्हा देते हुए उसके रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की बात कहते हुए कहा कि इसके रखरखाव पर आपकी नजर रहेगी तो दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संतोष पाण्डेय महामंत्री बलवंत प्रजापति पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप वर्मा एजेंसी मालिक शशांक सोनकर लकी अंजनी दीक्षित ललित यादव विजय अवस्थी रमन तिवारी विशाल सिंह संजय महन्त मेड़ी लाल मौर्या सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: सूक्ष्म शैवाल की मदद से कार्बन डाईऑक्साइड कम करने की तकनीक हुई विकसित, यहां मिली सफलता
