हरदोई: बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, मौत, मचा कोहराम
हरदोई। पाली कटरा विल्हौर हाइवे पर थाना क्षेत्र के कन्हारी गावं के पास प्रेसर वाली ट्राली से घूरा खाली करते समय ऊपर से निकली बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके …
हरदोई। पाली कटरा विल्हौर हाइवे पर थाना क्षेत्र के कन्हारी गावं के पास प्रेसर वाली ट्राली से घूरा खाली करते समय ऊपर से निकली बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुच गई। वहीं मृतक के परिजनों ने ट्रैक्टर चालक की लापरवाही को मजदूर की मौत का जिम्मेदार बताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
पाली थाने के उवरिया खुर्द निवासी विजयबहादुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा अजीत (20) मजदूरी का काम करता था। गावं के ही रामवीर यादव पुत्र नोखेलाल गुरुवार को सुबह 9 बजे अपने खेत में प्रेसर वाली ट्राली से घूरा डलवाने के लिए अजीत को लेकर गए थे। कटरा विल्हौर हाइवे पर कन्हारी गावं के पास अजीत ट्राली से घूरा खेत में खाली कर रहा था।
उसी दौरान रामवीर ने लापरवाही बरतते हुए प्रेसर होने के कारण ट्राली को ऊपर कर दिया। ट्राली ऊपर होने के कारण सड़क के ऊपर से निकली बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में अजीत आ गया। और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मृतक के पिता ने ड्राइवर रामवीर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बेटे की मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
मृतक चार भाइयों में तीसरे नम्बर का बताया जा रहा है। और मृतक अविवाहित था। पाली एसओ संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें; हरदोई: भाजपा नेता को थाने में दरोगा ने सुनाई खरी-खरी, मचा हड़कंप
