उन्नाव: कच्चे मकान की छत गिरने से दो सगे भाइयों की हुई मौत, मचा हड़कंप
उन्नाव। कच्चे मकान की छत गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे मां और बेटों को बाहर निकाला गया। बता दें, सदर कोतवाली क्षेत्र के पतारी गांव निवासी मुकेश का 12 वर्षीय बेटा हर्षित और छह वर्षीय हार्दिक बुधवार रात घर में …
उन्नाव। कच्चे मकान की छत गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे मां और बेटों को बाहर निकाला गया। बता दें, सदर कोतवाली क्षेत्र के पतारी गांव निवासी मुकेश का 12 वर्षीय बेटा हर्षित और छह वर्षीय हार्दिक बुधवार रात घर में मां के साथ सो रहे थे। अचानक घर की कच्ची दीवार की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में छत के नीचे सो रहे मासूम सगे भाइयों की मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। एसडीएम सदर ने परिवार को सरकारी आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मृतकों का पिता मुकेश ने बताया कि पड़ोसी का मकान बन रहा था। जिसके मकान से पानी का रिसाव होने से दीवार कमजोर हो गई थी। और बीती रात में हादसा हो गया है। कच्ची दीवार वह छत ढहने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है।
एसडीएम सदर ने बताया कि घटना काफी दुखद है। हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हुई है। राजस्व टीम को मौके पर भेजकर जांच रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। हर संभव प्रशासनिक मदद की जाएगी।
पढ़ें- Yogi 2.0: शपथ ग्रहण से पहले जश्न में डूबी योगी आदित्यनाथ की कर्मनगरी, झालरों और फूलों से सजा शहर
