इटावा: किसान सम्मान निधि की शुरू हुई रिकवरी, अपात्र किसानों से वापस लिया जाएगा पैसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। जिले में किसान सम्मान निधि की रिकवरी की जाएगी। 2 लाख 44 हजार किसानों को यह सम्मान निधि मिल रही थी। उप कृषि निदेशक आरएन सिंह ने कहा, यह निधि पत्रों को मिलनी चाहिए, लेकिन कुछ लोगों ने गलत तरीके से इसका लाभ ले लिया है। उप कृषि निदेशक आरएन सिंह ने बताया, जनपद …

इटावा। जिले में किसान सम्मान निधि की रिकवरी की जाएगी। 2 लाख 44 हजार किसानों को यह सम्मान निधि मिल रही थी। उप कृषि निदेशक आरएन सिंह ने कहा, यह निधि पत्रों को मिलनी चाहिए, लेकिन कुछ लोगों ने गलत तरीके से इसका लाभ ले लिया है।

उप कृषि निदेशक आरएन सिंह ने बताया, जनपद में किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि पहुंचाई जा रही है। जहां तक किसान सम्मान निधि रिकवरी की बात है तो 2,290 अपात्र किसान जो की इनकम टैक्स के दायरे में हैं। कई ऐसे हैं, जिसमें पति-पत्नी भी सम्मान निधि प्राप्त कर रहे हैं। नाबालिक बच्चे भी शामिल हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इसलिए किसी एक किसान को ही मिलनी चाहिए। इसको भी रिकवर किया जाएगा। जांच कराई जा रही है। निधि केवल उन्हीं किसानों को ही मिलनी चाहिए जो पात्र हैं, हमारा निवेदन है कि जिन लोगों ने गलत तरह से यह पैसा ले लिया है, उन लोगों को वापस कर देना चाहिए। अब तक साढ़े तीन लाख रुपए की रिकवरी की जा चुकी है।

बहुत लोगों को नहीं मिला पैसा

किसान राम प्रताप कहते हैं कि उनके पास 4 बीघा खेत है। आज दिन तक कोई भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा आया नहीं है। एक भी बार पैसे की किस्त नहीं आई है। दो बार यहां लाइन में लगकर अपने कागज जमा कर चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी प्रकार का सम्मान निधि नहीं मिली है।

पढ़ें-सीएम शिवराज सिंह चौहान से विवेक अग्निहोत्री ने की मुलाकात

 

संबंधित समाचार