बाराबंकी: 100 मीटर से अधिक दूरी पर बांट दिए बिजली कनेक्शन, उपभोक्ता परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। बिजली विभाग की लापरवाही अब किसी से छुपी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र में उपभोक्ताओं को विभागीय कर्मियों द्वारा 100 मीटर दूरी से कनेक्शन बांटे गए हैं। जबकि मानक कुछ और ही कह रहे हैं। केबल लंबा होने से आए दिन दिक्कतें होती है। उपभोक्ताओं को समय से बिजली नहीं मिलती। बाद में फाल्ट ठीक …

बाराबंकी। बिजली विभाग की लापरवाही अब किसी से छुपी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र में उपभोक्ताओं को विभागीय कर्मियों द्वारा 100 मीटर दूरी से कनेक्शन बांटे गए हैं। जबकि मानक कुछ और ही कह रहे हैं। केबल लंबा होने से आए दिन दिक्कतें होती है। उपभोक्ताओं को समय से बिजली नहीं मिलती। बाद में फाल्ट ठीक कराने के नाम पर उपभोक्ताओं से वसूली भी की जाती है।

विकास खंड बंकी अंतर्गत कस्बा जहांगीराबाद क्षेत्र में भयारा रोड स्थित एक मकान में करीब 150 मीटर दूरी पर कनेक्शन दिया गया है। वहीं अस्पताल के निकट भी तीन से चार कनेक्शन 100 मीटर से अधिक दूरी पर दिए गए हैं। जिसमें आए दिन फाल्ट होती है। इस गर्मी में उपभोक्ता परेशान होते हैं। इतना ही नहीं कस्बे में अन्य भी कई स्थान हैं जहां पर 100 मीटर से अधिक दूरी पर कनेक्शन किए गए हैं। जिनके केबल भी बांस बल्लियों के सहारे लटक रहे हैं। ल

टकते केबल हादसे का सबब बनें हैं। कब कोई हादसा हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। जेई अनिल पाल ने बताया कि ऐसा नहीं है। कनेक्शन देते समय जांच कराई जाती है फिर उपभोक्ता को कनेक्शन दिया जाता है। बिलली पोल से 40 मीटर की दूरी तक ही कनेक्शन दिया जा सकता है।

कर्मचारी करते हैं वसूली

कस्बा जहांगीराबाद में लाइन दुरूस्तीकरण के लिए लगाए गए कर्मचारियों की कमाई पर दिन दूरी और रात चौगुनी वाली कहावत बिल्कुल सटीक बैठ रही है। केबल फाल्ट के नाम पर यहां 200 रुपये से 500 रुपये तक लिया जाता है यदि पोल पर चढ़कर केबल बांधना है तो 500 रुपये से भी अधिक है।

लापरवाही : न केबल न मीटर आ रहा बिल

कस्बे के ही निवासी एक उपभोक्ता ने करीब एक वर्ष पूर्व बिजली कनेक्शन लिया था। जिसका भी कनेक्शन 100 मीटर से अधिक दूरी पर किया गया था। उसके घर बिजली तो पहुंची थी किंतु मात्र तीन दिन ही जल पाई। केबल टूटकर जमीन पड़ा है। कर्मचारियों द्वारा लगाया गया मीटर भी लॉक नहीं किया गया। उपभोक्ता ने इसकी सूचना फोन से जेई को दी थी किंतु अभी तक उक्त केबल व मीटर निष्प्रयोज्य पड़ा है। लेकिन बिजली बिल लगातार आ रहा है।

पढ़ें-yogi adityanath Oath:योगी के शपथ ग्रहण से पहले स्वाति सिंह ने कहा- आइये, इन गौरव पूर्ण क्षणों के साक्षी बनें…

संबंधित समाचार