Yogi Sarkar 2.0: सीएम योगी के साथ केशव प्रसाद मौर्य ने भी ली पद व गोपनीयता की शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। जिसके बाद केशव प्रसाद मौर्य और उनके बाद ब्रजेश पाठक ने डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली। बता दें कि पिछली योगी सरकार में डिप्टी सीएम रहे केशव प्रसाद मौर्य ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली …

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। जिसके बाद केशव प्रसाद मौर्य और उनके बाद ब्रजेश पाठक ने डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली। बता दें कि पिछली योगी सरकार में डिप्टी सीएम रहे केशव प्रसाद मौर्य ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। उन्हें लेकर तमाम अटकलें जारी थीं।

क्योंकि केशव प्रसाद इस बार अपनी सीट बचाने में कामयाब नहीं रहे। कौशांबी जिले की सिराथू सीट से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद कहा जा रहा था कि केशव प्रसाद मौर्य की कैबिनेट में वापसी मुश्किल है। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वहीं अब उन्हें फिर से डिप्टी सीएम भी बना दिया गया है। अबकी बार योगी सरकार में दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं।

बता दें कि केशव मौर्य को सपा-अपना दल (कमेरावादी) की उम्मीदवार पल्लवी पटेल ने उनके ही गढ़ में मात दी। बतौर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को कौशांबी की अन्य सीटों की जिम्मेदारी भी दी गई थी। लेकिन वो इन सीटों पर भी अपनी पार्टी को जीत नहीं दिला पाए। यहां सपा गठबंधन ने ही बाजी मारी। यही कारण है कि केशव मौर्य की कैबिनेट में वापसी को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: बृजेश पाठक के डिप्टी सीएम बनने पर मल्लावा में दागे गोले, मिठाई बांटकर समर्थकों ने जताई खुशी

संबंधित समाचार