योगी सरकार 2.0: पूर्व आईपीएस व विधायक असीम अरुण ने भी ली मंत्री पद की शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ ही कई और मंत्रियों ने भी शपथ ली। योगी कैबिनेट में पूर्व आईपीएस असीम अरुण को भी जगह दी गई है। पहली बार जीतकर विधानसभा पहुंचे असीम अरुण को योगी सरकार 2.0 ने तोहफा …

लखनऊ। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ ही कई और मंत्रियों ने भी शपथ ली। योगी कैबिनेट में पूर्व आईपीएस असीम अरुण को भी जगह दी गई है। पहली बार जीतकर विधानसभा पहुंचे असीम अरुण को योगी सरकार 2.0 ने तोहफा दिया है। उन्होंने असीम अरुण ने मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ली है।

पुलिस नौकरी से वीआरएस लेकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर उन्होंने सभी को चौंका दिया था। विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने उन्हें कन्नौज की सदर सीट से मैदान में उतारा। उन्होंने सपा के अनिल दोहरे को छह हजार मतों से हराया। आइपीएस असीम अरुण मूलरूप से ठठिया के खैरनगर के रहने वाले हैं। उनका जन्म 03 अक्टूबर 1970 को बदायूं में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ के सेंट फ्रासिंस कालेज में हुई थी। बीएससी की पढ़ाई के लिए वह दिल्ली चले गए। असीम अरुण 1994 बैच के आईपीएस हैं।

देश की पहली स्वाट टीम का किया गठन

देश की पहली जिला स्तरीय स्वाट का गठन कर वह सुर्खियों में आए थे। असीम अरुण ने ही आइएसआइसएस के खतरनाक आतंकी सैफुल्लाह को एनकाउंटर में ढ़ेर किया था। वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सुरक्षा दस्ते में भी शामिल थे। असीम अरुण एसपीजी क्लोज प्रोटेक्शन टीम के हेड भी थे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण न मिलने से खफा हैं संत, कहा- चुन-चुनकर सपाइयों को बुलाया

संबंधित समाचार