हल्द्वानी: नैनीताल और बरेली रोड पर फड़ लगाना गैर कानूनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल और बरेली रोड पर अब फड़ लगाना पूरी तरह से गैर कानूनी होगा। नगर आयुक्त सख्त आदेश जारी कर कहा है कि नैनीताल और बरेली रोड पर ठेला लगाकर ही सामान बेच सकेंगे। अन्यथा निगम की ओर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम इन दिनों शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल और बरेली रोड पर अब फड़ लगाना पूरी तरह से गैर कानूनी होगा। नगर आयुक्त सख्त आदेश जारी कर कहा है कि नैनीताल और बरेली रोड पर ठेला लगाकर ही सामान बेच सकेंगे। अन्यथा निगम की ओर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम इन दिनों शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि नैनीताल और बरेली रोड पर फड़ नहीं लगाए जाएंगे। इस रोड के लिए जो भी वेंडिंग कार्ड जारी किए गए हैं वह सभी ठेला लगाने के लिए किए गए हैं।

ठेले भी वेंडिंग जोन में ही लगाए जाएंगे। या फिर ठेलों को सड़क पर चलते रहना होगा। किसी भी हाल में वेंडिंग कार्ड के जरिए फड़ नहीं लगाया जा सकेगा। अगर इस आदेश के बाद भी इन मार्गों पर कोई फड़ लगाकर व्यवसाय करता हुआ पाया गया तो निर्माण को ध्वस्त कर दिया जाएगा और सारा समान जब्त कर लिया जाएगा।

साथ ही मंगल पड़ाव में फल और सब्जी मंडी में भी किसी भी सूरत में कब्जा करना गैर कानूनी होगा। यहां भी अगर कहीं भी कब्जा पाया गया तो उसे भी ध्वस्त कर दिया जाएगा। नगर आयुक्त के अनुसार फुटपाथ और नालियों पर रखकर सामान बेचना पूरी तरह से मना है।

ठेला के लाइसेंस पर बना लिया पक्का निर्माण
हल्द्वानी। नगर निगम ने उन लोगों को चिन्हित किया है जिन्होंने वेंडिंग कार्ड के जरिए ठेला पर सामान बेचने की शुरूआत की थी लेकिन अब धीरे-धीरे सड़कों के किनारे जगह कब्जा करके वहां पक्का निर्माण बना लिया है। नगर आयुक्त के अनुसार ऐसे लोगों का चिन्हिकरण हो गया है और यह सभी लोगों पर अभियान के तहत कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार