सऊदी अरब ग्रां प्री में फिर से वेटेल की जगह लेंगे हुलकेनबर्ग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जेद्दा। निको हुल्केनर्ग सऊदी अरब ग्रां प्री में फिर चार बार के फार्मूला वन चैम्पियन सेबेस्टियन वेटल की जगह लेंगे जो कोरोना वायरस से उबरने की प्रक्रिया में हैं। एस्टन मार्टिन टीम ने शुक्रवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि वेटल 10 अप्रैल को होने वाली आस्ट्रेलियाई ग्रां प्री में रेस के लिये स्वस्थ …

जेद्दा। निको हुल्केनर्ग सऊदी अरब ग्रां प्री में फिर चार बार के फार्मूला वन चैम्पियन सेबेस्टियन वेटल की जगह लेंगे जो कोरोना वायरस से उबरने की प्रक्रिया में हैं। एस्टन मार्टिन टीम ने शुक्रवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि वेटल 10 अप्रैल को होने वाली आस्ट्रेलियाई ग्रां प्री में रेस के लिये स्वस्थ हो जायेंगे।

वेटल कोविड-19 पॉजिटिव आने के कारण पिछले रविवार को बहरीन में सत्र की शुरूआती रेस में हिस्सा नहीं ले पाये थे जिससे हुल्केनबर्ग को उनकी जगह लिया गया था जो उस रेस में 17वें स्थान पर रहे थे।

संबंधित समाचार