लखनऊ से नैनीताल घूमने आए नवदंपती सड़क पर भिड़े, लड़ते-लड़ते पहुंचे थाने, पुलिस ने काटा चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। लखनऊ से नैनीताल घूमने आए नवविवाहित जोड़े के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों बीच सड़क पर ही झगड़ने लगे। कुछ ही देर में नव दंपती के बीच हुआ विवाद पुलिस तक जा पहुंचा। जोड़े ने पुलिस चौकी में भी हंगामा काटा। पुलिस ने बमुश्किल दोनों को समझाकर शांत …

नैनीताल, अमृत विचार। लखनऊ से नैनीताल घूमने आए नवविवाहित जोड़े के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों बीच सड़क पर ही झगड़ने लगे। कुछ ही देर में नव दंपती के बीच हुआ विवाद पुलिस तक जा पहुंचा। जोड़े ने पुलिस चौकी में भी हंगामा काटा। पुलिस ने बमुश्किल दोनों को समझाकर शांत किया। इसके साथ ही दोनों का पुलिस एक्ट में चालान भी काटा गया।

पुलिस के अनुसार लखनऊ निवासी आशीष बाथम और इशिका की डेढ़ महीने पहले शादी हुई है। वह शादी के बाद नैनीताल घूमने आए थे। गुरुवार देर शाम दोनों माल रोड पर घूम रहे थे। इस बीच पत्नी ने पति से वापस लखनऊ चलने को कहा लेकिन पति इस पर राजी नहीं हुआ। पति ने एक-दो दिन और नैनीताल में रुकने को कहा। इस पर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों बीच सड़क पर ही झगड़ने लगे। इसके बाद दोनों लड़ते-झगड़ते तल्लीताल चौकी पहुंच गए। पुलिस चौकी के सामने भी दोनों ने जमकर हंगामा काटा। बीच सड़क पर दोनों को झगड़ते हुए देख पुलिस कर्मी उन्हें चौकी ले आए। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि दोनों के पुलिस एक्ट में चालान काटे गए। पुलिस ने दोनों को हिदायत और नसीहत देकर छोड़ दिया।

संबंधित समाचार