मुरादाबाद : कटघर पुलिस ने गोकशी के सात आरोपी किए गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर पुलिस ने 23 मार्च को गोट गांव के जंगल में हुई गोकशी की घटना का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शादी की दावत के लिए घटना को अंजाम दिया था। इसमें शामिल दो अरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस लाइन में …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर पुलिस ने 23 मार्च को गोट गांव के जंगल में हुई गोकशी की घटना का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शादी की दावत के लिए घटना को अंजाम दिया था। इसमें शामिल दो अरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि 23 मार्च को कटघर पुलिस को गोट गांव के जंगल में गोकशी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को गो-वंश का शव मिला था।

एसआई पंकज कुमार द्वारा अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने गुरुवार को गोट गांव निवासी कय्यूम को गिरफ्तार किया था। उसने बताया कि दो दिन पूर्व उसके पास गांव के ही असलम, सूखा, मुशाहिद और उसके बेटे मो. रफी व आले नबी आए थे। इन्होंने मुशाहिद के घर शादी की दावत के लिए गो-वंश के मांस की जरूरत बताते हुए उसके घर बंदी गो-वंश के वध करने के लिए साढ़े चार हजार रुपये अग्रित भुगतान किए थे। इसके बाद गो-वंश को गोट गांव के जंगल में ले गए। वहां पहले से ही असलम को भी बुला रखा था। गो-वंश को वहां छोड़कर सभी लोग वापस आए गए।

सीओ कटघर आशुतोष तिवारी और इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि कय्यूम से की गई पूछताछ के बाद पुलिस ने मुशाहिद, उसके बेटों मो. रफी और आले नबी व असलम निवासी गांव गोट को रात में गिरफ्तार कर लिया। मुशाहिद से पूछताछ के बाद गोवध के लिए आए गांव के ही सूखा, मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव सक्टू नगला निवासी राजा को भी दबोच लिया। इनके कब्जे से कुल्हाड़ी, छुरे, टार्च व रस्सी आदि गोवध के उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि सूखा की मांस की दुकान है। उसके पास लाइसेंस भी है। दुकान का लाइसेंस लेते वक्त मांस का सोर्स बताना होता है। मगर, सूखा के पास मांस का कोई सोर्स नहीं है। वह ऐसे ही अवैध तरीके से मांस लाकर बेचता है, इसलिए उसके दुकान के लाइसेंस को निरस्त कराने के लिए भी रिपोर्ट खाद्य विभाग को सौंपी गई है।

एसएसपी ने बताया कि गोकशी के धंधे में जुड़े लोग अक्सर रात 12 बजे बाद सक्रिय होते हैं। वह गोकशी के लिए जंगल में ऐसी जगह तलाश करते हैं, जहां पुलिस और लोगों का आवागमन लगभग न के बराबर होता है। बताया कि मूंढापांडे, मैनाठेर, गलशहीद व कटघर आदि क्षेत्रों के तमाम लोग गोकशी के धंधे से जुड़े हैं। सबकी कुंडली तैयार की जा रही है। गोकशी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार