लखनऊ: पुलिस ने तीन जिलों में की मुठभेड़, चार ईनामी अपराधियों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। नव निर्वाचित भाजपा प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को शपथ ली। वहीं शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पूरे राज्य में पुलिस रॉबिनहुड़ रोल में नजर आई। यूपी पुलिस ने मुठभेड़ करते हुए जहां राजधानी में एक ईनामी लुटेरे को मार गिराया, वहीं तीन अन्य जिलों में कुल चार ईनामी अपराधियों की धरपकड़ की। साथ ही …

लखनऊ। नव निर्वाचित भाजपा प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को शपथ ली। वहीं शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पूरे राज्य में पुलिस रॉबिनहुड़ रोल में नजर आई। यूपी पुलिस ने मुठभेड़ करते हुए जहां राजधानी में एक ईनामी लुटेरे को मार गिराया, वहीं तीन अन्य जिलों में कुल चार ईनामी अपराधियों की धरपकड़ की। साथ ही तीन ईनामी अपराधियों को दबिश देकर गिरफ्तार किया।

पकड़ा गया 25 हजार का ईनामी अपराधी

बदायूं जिले में कादरचौक थाना पुलिस ने नयनपुर चौराहे के समीप मुठभेड़ करते हुए 60 लाख रुपये कीमत की कुल एक किलोग्राम अवैध अफीम के साथ 25 हजार रुपए के ईनामी अपराधी कमरुल को गिरफ्तार किया। कादरचौक के बेहटा डम्बर नगर निवासी कमरुल हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट, मादक पदार्थों की तस्करी समेत कुल 10 आपराधिक मामलों में वांछित था।

कुशीनगर में पकड़ा गया 25 हजार का ईनामी अपराधी

कुशीनगर जिले में पटहेरवा थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना पर देवरिया बॉर्डर के समीप घेराबंदी व मुठभेड़ करते हुए 25 हजार रुपए के ईनामी अपराधी फाजिल नगर निवासी जैनुद्दीन उर्फ गोगा को गिरफ्तार किया। जैनुद्दीन के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, चोरी, धोखाधड़ी समेत एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

लाखों के जेवर और नगद के साथ मुठभेड़ पकड़े गए दो अपराधी

आगरा जिले की हरीपर्वत थाना पुलिस ने क्राइम ब्रांच के सहयोग से गुरुद्वारा ओवरब्रिज के समीप मुठभेड़ करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से लूटे गए लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण, 38 हजार नगद व एक अवैध तमंचा बरामद किया गया है। दोनों लुटेरों की पहचान आगरा के अर्जुन नगर निवासी कपिल उर्फ कबीर उर्फ हबसी व नैनाना निवासी नदीम के रूप में हुई।

25-25 हजार तीन ईनामी अपराधियों की हुई धरपकड़

यूपी पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए 25-25 हजार के तीन ईनामी अपराधियों की धरपकड़ की। इनमें शाहजहांपुर की खुटार थाना पुलिस ने अपराधी काले खां को अवैध तमंचे के साथ लौंगापुर जंगल के पास, उन्नाव की आसीवान थाना पुलिस ने अपराधी विजय को चौधरीखेड़ा नहर पुल के पास व अयोध्या की कैंट थाना पुलिस ने अपराधी अभिषेक उर्फ छोटू को हेड पोस्ट ऑफिस तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें: अलीगढ़: बीजेपी के चौधरी ऋषिपाल निर्विरोध बने एमएलसी, जिलाधिकारी ने सौंपा सर्टिफिकेट

संबंधित समाचार