उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनीं ऋतु खंडूरी, अब महिला विधायकों को मिलेंगी ये सौगात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में इस बार महिला मतदाताओं ने बढ़चढ़कर मतदान किया। लोकतंत्र की मजबूती में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने के साथ ही इस बार उत्तराखंड विधानसभा में भी महिला विधानसभा अध्यक्ष की नियुक्ति होने जा रही है। उत्तराखंड की 5वीं बताते चलें कि विधानसभा के पहला सत्र 29 मार्च से …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में इस बार महिला मतदाताओं ने बढ़चढ़कर मतदान किया। लोकतंत्र की मजबूती में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने के साथ ही इस बार उत्तराखंड विधानसभा में भी महिला विधानसभा अध्यक्ष की नियुक्ति होने जा रही है। उत्तराखंड की 5वीं

बताते चलें कि विधानसभा के पहला सत्र 29 मार्च से शुरू होगा, जो 31 मार्च तक संचालित होगा
राज्यपाल गुरमीत सिंह के अभिभाषण से सत्र की कार्यवाही शुरू होगी। विधानसभा सत्र में पटल पर 21 हजार करोड़ का लेखा अनुदान रखा जाएगा।

ऋतु खंडूरी उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बन गई हैं। अध्यक्ष पद पर एक मात्र नामांकन होने से ऋतु खंडूरी के निर्वाचित हो गईं हैं। विधानसभा अध्यक्ष पद पर नामांकन की समय सीमा शुक्रवार दोपहर 12 बजे समाप्त हो गई। सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल के अनुसार, इस पद के लिए एकमात्र भाजपा विधायक ऋतु खंडूड़ी का नामांकन हुआ है। इस तरह उनके निर्वाचन की घोषणा मात्र रह गई है। इसके लिए शनिवार को विधानसभा की बैठक होगी जिसमें ऋतु खंडूरी के निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष के रूप में अपनी प्राथमिकता जाहिर करते हुए ऋतु खंडूरी ने कहा कि वह विधानसभा को ज्यादा डिजिटल फार्मेट पर लाने का प्रयास करेंगी। साथ ही विधानसभा में महिला विधायकों के लिए अलग से कक्ष तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला विधायकों को भोजन अवकाश या स्थगन के दौरान बैठने की जगह नहीं मिल पाती है। जबकि विधायक हॉस्टल तक सत्र के दौरान आने जाने में दिक्कतें रहती हैं। इसलिए विधानभवन में अलग कक्ष तैयार किया जाएगा। साथ ही विधानसभा परिसर को महिलाओं के लिए और ज्यादा फ्रेंडली बनाया जाएगा।

बताते चलें कि ऋतु खंडूड़ी कोटद्वार से भाजपा विधायक चुनी गई हैं। हालांकि पूर्व में दूसरी विधानसभा में यमकेश्वर से भाजपा की महिला विधायक विजय बड़थ्वाल विधानसभा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई थी।

संबंधित समाचार