रायबरेली का विकास और लोकसभा में भाजपा की जीत है लक्ष्य: दिनेश प्रताप सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। मंत्री बनने के बाद रायबरेली पहुंचे दिनेश प्रताप सिंह ने 2022 के लोकसभा चुनाव के लिए हुंकार भर दी है। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि रायबरेली का विकास और आने वाले लोकसभा चुनाव में रायबरेली से भाजपा की जीत ही उनका लक्ष्य है और इसी लक्ष्य पर काम करेंगे। शनिवार की दोपहर बाद …

रायबरेली। मंत्री बनने के बाद रायबरेली पहुंचे दिनेश प्रताप सिंह ने 2022 के लोकसभा चुनाव के लिए हुंकार भर दी है। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि रायबरेली का विकास और आने वाले लोकसभा चुनाव में रायबरेली से भाजपा की जीत ही उनका लक्ष्य है और इसी लक्ष्य पर काम करेंगे।

शनिवार की दोपहर बाद शहर में स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि लोकसभा चुनाव में रायबरेली में भाजपा की जीत सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि रायबरेली के हर गांव, गली तक विकास की किरण को पहुंचाया जाएगा।

इससे पहले उन्होंने प्रदेश की जनता को सूबे में दूसरी बार दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुझे जैसे कार्यकर्ता के प्रति भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भरोसा जताया है, इसके लिए प्रधान मंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी का आभारी हूं। स्वतंत्र प्रभार मंत्री ने कहा कि होने वाले एमएलसी चुनाव में रायबरेली से भाजपा दो तिहाई मतों के अंतर से जीतेगी।

यह भी पढ़ें-हरदोई: किसी ने इश्क-मुश्क,तो किसी ने छेड़े मुल्क परस्ती के तराने, आल इंडिया मुशायरा

संबंधित समाचार