बुलंदशहर: जीएसटी का विरोध कर रहे व्यवसायी सड़क पर उतरे, उठाए सवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। जिले में शोषण का मामला सामने आया है। खबर आ रही है कि जीएसटी अधिकारी द्वारा शोषण के विरोध में शनिवार को उद्योग व्यापार मंडल द्वारा विरोध किया गया। सभी व्यापारियों ने डीएम रोड स्थित सेवा कर कार्यालय का घेराव किया गया। और तो और जिला अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि किसी भी …

बुलंदशहर। जिले में शोषण का मामला सामने आया है। खबर आ रही है कि जीएसटी अधिकारी द्वारा शोषण के विरोध में शनिवार को उद्योग व्यापार मंडल द्वारा विरोध किया गया।

सभी व्यापारियों ने डीएम रोड स्थित सेवा कर कार्यालय का घेराव किया गया। और तो और जिला अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि किसी भी व्यापारी को नोटिस भेजकर उसे समय दिया जाता है। जीएसटी अधिकारी किस आधार पर उसी दिन उसका जीएसटी नम्बर सस्पेंड कर देते हैं। जब सस्पेंशन के बारे में पूछा जाता है तो व्यापारी से डिमांड की जाती है।

उन्होंने आगे कहा कि नोटिस पोर्टल पर ना भेजकर व्यक्तिगत भेजा जाता है। स्पष्टीकरण के लिए ऑफिस बुलाना और दलालों के माध्यम को बढ़ावा देना गलत है। यदि ये गतिविधि जारी रही तो व्यापार मंडल जीएसटी अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।

अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि आगे से किसी भी व्यवसायी का सस्पेंशन फिक्स डेट पर सुनवाई से पहले नहीं किया जाएगा।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष देवेश त्यागी, नगर उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, सौरभ शर्मा, दुष्यंत मांगलिक, विचित्र अग्रवाल, बिशन आर्य, अंकुश अग्रवाल, देवेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

पढ़ें-हल्द्वानी: UOU कर्मियों की मांगों पर जल्द फैसले की तैयारी, बैठकों का दौर जारी

संबंधित समाचार