मूक-बधिर प्रशासन किसी के दबाव में काम कर रहा है: अखिलेश यादव
अयोध्या। अयोध्या में मासूम बालिका के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में विरोध मार्च निकालकर मासूम बालिका को न्याय देने की मांग की। इससे पूर्व कांग्रेस पार्टी के नेता व पदाधिकारी गांधी पार्क में एकत्रित होकर कचहरी के लिए बड़ी संख्या में कूच किये। रोडवेज …
अयोध्या। अयोध्या में मासूम बालिका के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में विरोध मार्च निकालकर मासूम बालिका को न्याय देने की मांग की। इससे पूर्व कांग्रेस पार्टी के नेता व पदाधिकारी गांधी पार्क में एकत्रित होकर कचहरी के लिए बड़ी संख्या में कूच किये।
रोडवेज के पास भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। रोडवेज पर सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा ज्ञापन ले समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। अखिलेश यादव ने कहा अयोध्या का जिला प्रशासन मूक और बधिर हो गया है। पीड़ित बच्चे द्वारा बार-बार यह कहने के बावजूद कि दुष्कर्म में 3 लोग शामिल थे, लेकिन प्रशासन सिर्फ एक व्यक्ति पर कार्रवाई कर खानापूर्ति कर रहा है।
उन्होंने कहा कि इस पूरी घटना में प्रशासन की भूमिका संदिग्ध है। ऐसा प्रतीत हो रहा है प्रशासन किसी के दबाव में काम कर रहा है, उस व्यक्ति का नाम भी सार्वजनिक होना चाहिए। जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया अगर यथाशीघ्र पीड़िता को न्याय नहीं मिलता है तो कांग्रेस पार्टी और भी बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।
उन्होंने प्रशासन से पीड़िता को 50 लाख रुपए मुआवजा देने व सभी दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। कार्यवाहक अध्यक्ष शिवपूजन पांडे, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह, रामनरेश मौर्य, प्रवीण श्रीवास्तव , राम बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें-UP MLC Election: प्रतापगढ़ में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की सक्रिय भागीदारी ने मुकाबले को बनाया त्रिकोणीय
