कृषि विश्वविद्यालय किसानों का तीर्थ स्थल: डॉ बिजेंद्र सिंह
अयोध्या। कृषि विश्वविद्यालय किसानों का तीर्थ स्थल है, जो छात्रों व किसानों के लिए ही जाना जाता है। पहले छात्रों के बारे में सोचें। क्योंकि वही देश के भविष्य हैं। इसके बाद किसानों का नंबर आता है। ईमानदारी केवल लगनी ही नहीं चाहिए बल्कि दिखाई भी पढ़नी चाहिए। यह बातें आचार्य नरेंद्र देव कृषि व …
अयोध्या। कृषि विश्वविद्यालय किसानों का तीर्थ स्थल है, जो छात्रों व किसानों के लिए ही जाना जाता है। पहले छात्रों के बारे में सोचें। क्योंकि वही देश के भविष्य हैं। इसके बाद किसानों का नंबर आता है। ईमानदारी केवल लगनी ही नहीं चाहिए बल्कि दिखाई भी पढ़नी चाहिए।
यह बातें आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने विश्वविद्यालय कर्मियों की ओर से आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार डॉ ए पी राव की अध्यक्षता में गठित आयोजन समिति द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आचार्य नरेंद्र देव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति श्री सिंह ने कहा कि मेरा दृढ़ संकल्प है कि आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय समूचे देश में अग्रणी विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित कर सकूं।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह का बीता वर्ष उपलब्धियों भरा रहा। विश्वविद्यालय में स्थित परिसर चिकित्सालय द्वारा पशु चिकित्सा महाविद्यालय के 23वें स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।
यह भी पढ़ें-इटावा में हुआ भयानक सड़क हादसा: एक महिला की मौत, 12 लोग घायल
