रंग लाई जु-जित्सू एसोसिएशन की मेहनत, बहरीन में छठवीं एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे उत्तराखंड के चार खिलाड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक बार फिर जु-जित्सू एसोसिएशन के प्रशिक्षकों और पदाधिकारियों की मेहनत रंग लाई है। नैनीताल और देहरादून जिले के चार प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन बहरीन के मनामा में आयोजित होने जा रही छठवीं एशियन जु जित्सू चैंपियनशिप के लिए हुआ है। आज बहरीन के लिए रवाना होने से पूर्व हल्द्वानी में जु–जित्सू …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक बार फिर जु-जित्सू एसोसिएशन के प्रशिक्षकों और पदाधिकारियों की मेहनत रंग लाई है। नैनीताल और देहरादून जिले के चार प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन बहरीन के मनामा में आयोजित होने जा रही छठवीं एशियन जु जित्सू चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

आज बहरीन के लिए रवाना होने से पूर्व हल्द्वानी में जु–जित्सू एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान चयनित खिलाड़ियों के चहेरे में देश का नेतृत्व करने की खुशी देखने को मिली। बता दें कि जु–जित्सू एसोसिएशन ऑफ इंडिया व उत्तराखंड के महासचिव रेंशी विनय जोशी के नेतृत्व में चारों खिलाड़ी आज बहरीन के लिए रवाना होंगे।

खिलाड़ियों को रवाना करने से पहले शुभकामनाएं देते परिजन।

जु–जित्सू एसोसिएशन ऑफ इंडिया व उत्तराखंड के महासचिव रेंशी विनय जोशी ने बताया कि 28 से 31 मार्च 2022 तक बहरीन के मनामा शहर में जु–जित्सू एशियन यूनियन के नेतृत्व में आयोजित होने जा रही छठवीं एशियन जु–जित्सु चैंपियनशिप 2022 में उत्तराखंड से चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिसमें हल्द्वानी शहर के तीन खिलाड़ी आदर्श शर्मा, वैभव सिंह पडियार और कुनाल सागर और देहरादून से शिवानी गुप्ता शामिल हैं।

जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ नैनीताल के महासचिव सेंसई विनोद लखेरा ने बताया कि जय दुर्गा मार्शल आर्ट एकेडमी के तीन बच्चों का छठवीं एशियन जु जित्सू चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। इससे पहले भी नैनीताल जिले के कई खिलाड़ी राज्य और देश का नाम रोशन कर चुके हैं।

रवाना होने से पहले हल्द्वानी रोडवेज परिसर में कुछ इस तरह किया खिलाड़ियों ने खुशी का इजहार।

वहीं शाम को हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर तीनों खिलाड़ियों और रेंशी विनय जोशी को फूलमाला पहनाकर दिल्ली के लिए रवाना किया गया। दिल्ली एयरपोर्ट से सभी बहरीन के लिए रवाना होंगे। सभी ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं देते हुए पदक जीतने की उम्मीद जताई। इस मौके पर जिला जु–जित्सु संघ के अध्यक्ष देवेंद्र रावत, ऋषि पाल भारती, हिमांशु कुलेठा, विक्रम खानी, रोहित यादव, डॉ नागेन्द्र शर्मा, किशोर सिंह, नव्या पांडे, गंगा मेहरा, हिमा भट्ट, जय प्रकाश, कमल सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार