संभल: गैस एजेंसी का लालच देकर चालीस लाख हड़पे, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। लकी ड्रा में गैस एजेंसी का लाइसेंस निकलने, भाई को पचास फीसदी और बेटे को नौकरी का लालच देकर चालीस लाख रुपये ले लिए। बेटे का वेतन और गैस एजेंसी के रुपये मांगने पर आरोपी झूठे मुकदमे में फंसाने और घर से निकालने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने एसपी को …

संभल, अमृत विचार। लकी ड्रा में गैस एजेंसी का लाइसेंस निकलने, भाई को पचास फीसदी और बेटे को नौकरी का लालच देकर चालीस लाख रुपये ले लिए। बेटे का वेतन और गैस एजेंसी के रुपये मांगने पर आरोपी झूठे मुकदमे में फंसाने और घर से निकालने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

हजरतनगर गढ़ी निवासी अशोक कुमार पुत्र हरीराम और उसकी पत्नी रेनू गौतम ने अपने बड़े भाई नेतराम पुत्र हरिराम को 2018 में लकी ड्रा के द्वारा गैस एजेंसी का लाइसेंस निकलने की बात कही थी। पीड़ित ने बताया कि मेरे छोटे भाई ने गैस एजेंसी में पचास फीसदी का पार्टनर और बेटे ऋतुराज को नौकरी देने की बात कही थी। बहकावे में आकर जमीन, बेटी की शादी के जेवर और मकान बेचकर अपने खाते में करीब चालीस लाख रुपये जमा किए थे।

भाई ने गैस एजेंसी के नाम पर एसबीआई के खाता संख्या 37792115700 में 22 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। खाते में बाकी बचे पैसों को मेरे एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछकर अपने पास रख लिया और रुपये निकालकर खर्च करते रहे। बेटे की 2018 से अब तक वेतन भी नहीं दिया और गैस एजेंसी के रुपये मांगने पर अब घर से निकालने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। मामले की शिकायत थाना में की तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। शनिवार को पीड़ित ने एसपी चक्रेश मिश्रा को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

संबंधित समाचार