आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम सही मायनों में देश के वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि है: खंड शिक्षा अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के ब्लॉक संसाधन केंद्र तजवापुर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम जिला विज्ञान क्लब के तत्वाधान में धूमधाम से हुआ। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा, आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम सही मायनों में देश के वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर खंड शिक्षा अधिकारी तजवापुर …

बहराइच। जिले के ब्लॉक संसाधन केंद्र तजवापुर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम जिला विज्ञान क्लब के तत्वाधान में धूमधाम से हुआ। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा, आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम सही मायनों में देश के वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर खंड शिक्षा अधिकारी तजवापुर अनुराग कुमार मिश्रा थे और इसकी अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पाठक ने की।

विशिष्ट अतिथियों में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विजय कुमार उपाध्याय, सुनील कुमार मिश्रा, जय सुख लाल मिश्रा ,नफीस अहमद, भुनेश्वर पाठक, विकास खंड तजवापुर के एआरपी अनूप कुमार मिश्रा, सगीर अहमद, मोहम्मद हलीम तथा राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता राजेश कुमार पांडे जी रहे।  कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता, देशभक्ति पूर्ण गीत प्रतियोगिता, विज्ञान क्विज प्रतियोगिता तथा बच्चों के भाषण प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।

विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तजवापुर की छात्रा आंचल पांडे तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय यादवपुर की छात्रा काजल रही। उत्कर्षिनी तथा शिवा व तृतीय साधना को मिला। देशभक्त पूर्ण गीत प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार उच्च प्राथमिक विद्यालय यादवपुर की छात्रा तथा द्वितीय पुरस्कार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं तथा तृतीय पुरस्कार उच्च प्राथमिक विद्यालय बडनापुर की छात्राओं को दिया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार उच्च प्राथमिक विद्यालय बड नापुर के छात्र शिवा शाहू द्वितीय पुरुस्कार उच्च प्राथमिक विद्यालय यादवपुर की छात्रा काजल तथा तृतीय पुरस्कार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा शिवानी को दिया गया।

कार्यक्रम में दिल हे छोटा सा छोटी सी आशा देश भक्ति गीत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया अब के बरस धरती की रानी कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण भी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण देशभक्ति पूर्ण गीत सुजलाम सुफलाम मलयज शीतलाम उच्च प्राथमिक विद्यालय यादवपुर की छात्राओं द्वारा अत्यंत भावपूर्ण स्वरूप में प्रस्तुत किया गया जिसके लिए समस्त अभिभावक व बच्चों ने अत्यधिक प्रशंसा की।

कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़नापुर के अनुदेशक प्रमोद कुमार ने मेरा प्यारा वतन देशभक्ति पूर्ण गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुराग कुमार मिश्रा जी ने संबोधित करते हुए कहा की आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम सही मायनों में देश के वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि है। जिन्होंने अपने अमूल्य बलिदान से हम सबको आजादी का वरदान दिया है ,हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि हम सभी उनके इस अमूल्य योगदान को अक्षुण्ण बनाए रखें । संचालन तथा विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन प्रद्युम्न कुमार पांडे जी ने किया।

कार्यक्रम में सभी आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन जिला समन्वयक डॉ नंद कुमार शुक्ला ने करते हुए कार्यक्रम की प्रासंगिकता और जिला विज्ञान क्लब द्वारा संचालित कराए जा रहे समस्त कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन तृप्ति श्रीवास्तव अध्यापिका प्रगति सिंह, संध्या पाठक, शिवानी मिश्रा, इरम, नगमा, रंजना कुमारी, निमिषा सिन्हा, फहीम खान तथा अमित श्रीवास्तव उच्च प्राथमिक विद्यालय बेहटा भया से गरिमा जैन तथा भानु प्रताप रहे।

यह भी पढ़ें:-शिवपाल यादव व पल्लवी पटेल को सपा ने अपना विधायक मानने से इंकार तो भड़के प्रसपा अध्यक्ष, जानें क्या कहा?

संबंधित समाचार