…तो फिर उसका भविष्य इमरान खान ही जाने : भाजपा विधायक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर/बाराबंकी। भाजपा पार्टी ही नहीं राष्ट्रीय विचाराधारा है। कायकर्ता इसकी पूंजी हैं। जो राष्ट्रीय विचाराधारा से हटकर कार्य करने वाले लोग है उनका भविष्य इमरान खान ही जाने। होली जिस प्रकार हमारा पारम्परिक त्यौहार है उसी प्रकार भारत के भविष्य के चुनाव भी एक पारम्परिक त्यौहार है जो कि भारत की जनता के मतदान से …

फतेहपुर/बाराबंकी। भाजपा पार्टी ही नहीं राष्ट्रीय विचाराधारा है। कायकर्ता इसकी पूंजी हैं। जो राष्ट्रीय विचाराधारा से हटकर कार्य करने वाले लोग है उनका भविष्य इमरान खान ही जाने। होली जिस प्रकार हमारा पारम्परिक त्यौहार है उसी प्रकार भारत के भविष्य के चुनाव भी एक पारम्परिक त्यौहार है जो कि भारत की जनता के मतदान से निकलते है। भाजपा विधायक साकेन्द्र प्रताप ने यह विचार नगर की रामनगर रोड पर स्थित बाबा मैरिज लॉन मे आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान व्यक्त किए।

उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष हृदय नरायण दीक्षित के अन्तिम विधानसभा सत्र के उद्बोधन का जिक्र करते हुए बताया कि उनके उद्बोधन की महत्वपूर्ण बाते हमें प्रेरणा प्रदान करती है। कार्यकर्ता ही भाजपा की पूंजी है जो काम आयी। उत्तर प्रदेश में भाजपा की गौरवशाली सरकार की स्थापना हो चुकी है भारत के भविष्य को देखते हुए किसी प्रलोभन मे न आकर एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण के लिए भाजपा को ही आगे बढाने का काम करें।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव के दौरान कई खिलाफ खट्ठे-मीठे अनुभव में हमको देखने को मिले जो साढे चार वर्ष तक मेरे साथ रहे और छह माह के भीतर उनका कैसे विचार बदल गया इसका खेद है हम उनका भी सम्मान करते है और आग्रह करते है कि राष्ट्रीय विचाराधारा वाली पार्टी के साथ आयें। अगर नहीं आते है तो उनका भविष्य इमरान खान जाने। कश्मीर में किसी के सपने साकार नहीं हो रहे है यह भाजपा और मोदी जी की देन है कि वहां केन्द्र सरकार के द्वारा विकास की गंगा बहाने का काम किया जा रहा है। नवयुवकों को रोजगार के जोड़ने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं सरकार द्वारा चलायी जा रही है।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री शीलरत्न मिहिर ने किया। कार्यक्रम की आयोजन समिति के सदस्य बाबा हेमन्त दास, राजेश जायसवाल, टीनू जैन, दिलीप रस्तोगी रामू, अमित मौर्या ने मुख्य अतिथि साकेन्द्र प्रताप का एक बडी माला पहनाकर एक पुष्टगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस कार्यक्रम मे डॉ. रामकुमार गिरि, विपिन सिंह, राजीव नयन तिवारी, करूणा शंकर शुक्ला, दिनेश पाण्डेय, रंगनाथ त्रिपाठी, अनुपम निगम, अशोक वर्मा, हरिनाम सिंह, श्रवण वर्मा, लाल बहादुर वर्मा आदि सैकडों की संख्या में क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिक मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: रक्तपूरक चैरिटेबल फाउंडेशन को ”इंटरनेशनल लाइफ सेवर अवार्ड” से किया गया सम्मानित

संबंधित समाचार