बुलंदशहर: योगी की तस्वीर एडिट करके वायरल करने वाले के खिलाफ केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक तस्वीर को एडिट करके विकृत रूप में बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में बुलंदशहर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है। बुलंदशहर के डीआईजी संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर अपलोड करने पर …

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक तस्वीर को एडिट करके विकृत रूप में बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में बुलंदशहर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है। बुलंदशहर के डीआईजी संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर अपलोड करने पर भाजपा और बजरंग दल के समर्थकों ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

उन्होंने बताया कि थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के बदरखा गांव के रजा नामक एक युवक ने मुख्यमंत्री योगी का फोटो एडिट कर दाढ़ी लगा दी और उस पर ‘हाजी लियाकत अली गोरखपुर वाले’ लिखकर फेसबुक पर अपलोड कर दिया। योगी की इस विकृत तस्वीर को देख भाजपा व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त हो गया।

सैकड़ों की संख्या में योगी समर्थक जहांगीराबाद थाने पहुंच गये। इनका नेतृत्व कर रहे बजरंग दल के गोरक्षा प्रमुख ने युवक के खिलाफ जहांगीराबाद थाने में शिकायत दी जिस पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज उचित कानूनी प्रक्रिया के तहत मामले की जांच शुरु कर दी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: रक्तपूरक चैरिटेबल फाउंडेशन को ”इंटरनेशनल लाइफ सेवर अवार्ड” से किया गया सम्मानित

संबंधित समाचार