बरेली: हादसों में मासूम की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अलग अलग हादसों में एक बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया। जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। हादसे में घायल हुए लोगों में एक की हालत नाजुक बताई जाती है। सैदुपुर गांव में घर के बाहर खेल …

बरेली, अमृत विचार। अलग अलग हादसों में एक बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया। जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। हादसे में घायल हुए लोगों में एक की हालत नाजुक बताई जाती है। सैदुपुर गांव में घर के बाहर खेल रहे बच्चे को तेज गति से जा रही वैन ने टक्कर मार दी हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कैंट में कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। वहीं फतेहगंज पश्चिमी में दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घर के बार खेल रहे मासूम को वैन ने रौंदा

नवाबगंज। घर के बाहर खेल रहे एक बच्चे को तेज रफ्तार वैन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के सैदूपुर गांव के रहने वाले भगवान स्वरूप का 6 साल बेटा राज घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार ईको वैन ने उसे टक्कर मार दी।

इसमें गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इको चालक ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। इस बीच वहां पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।

बीआई बाजार में बाइक सवार को कार ने रौंदा, हालत गंभीर
कैंट। तेज गति से जा रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक कार समेत भाग गया। एक सैनिक ने घायल युवक को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे निजी अस्पताल भेज दिया गया। परिजनों ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ थाना में तहरीर दी है।

चनहेटी निवासी रूपेन्द्र साहू ने बताया कि उनके भाई रामसेवक बाइक से शहर से वापस आ रहे थे। बीआई बाजार के पास गांधी मूर्ति के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने रामसेवक की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रामसेवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। वहां से गुजर रहे एक सैनिक ने रामसेवक को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद सेना के अस्पताल से रामसेवक को निजी अस्पताल भेज दिया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों की तहरीर पर कैंट पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बाइकों की टक्कर में दो घायल

फतेहगंज पश्चिमी। दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने दोनों को अस्पताल भेजा। कस्बा मीरगंज निवासी निजाकत अली बाइक से भोजीपुरा की ओर एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। सामने से भोजीपुरा निवासी राहुल बाइक से फतेहगंज पश्चिमी कस्बा में आ रहे थे।

अभयपुर रोड पर सोरहा और गांव सफरी के बीच में दोनो की बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचित करके दोनों घायलों को अस्पताल भेजा। घायलों के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: ढाई करोड़ वसूलकर गली आर्य समाज में साड़ियों की दुकानें सील की

संबंधित समाचार