आंध्र प्रदेश: सगाई समारोह में जा रही बस खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत, 45 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्तूर। आंध्र प्रदेश के चित्तूर में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई वहीं हादसे में 45 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक यह हादसा तिरुपति से 25 किलोमीटर दूर बकरापेटा में हुआ। चश्मदीदों के मुताबिक, ड्राइवर की लापरवाही की वजह से बस चट्टान से खाई में जा गिरी। वहीं …

चित्तूर। आंध्र प्रदेश के चित्तूर में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई वहीं हादसे में 45 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक यह हादसा तिरुपति से 25 किलोमीटर दूर बकरापेटा में हुआ। चश्मदीदों के मुताबिक, ड्राइवर की लापरवाही की वजह से बस चट्टान से खाई में जा गिरी। वहीं एसपी तिरुपति ने बताया कि घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि यह बस सगाई समारोह में जा रही थी।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा शनिवार देर रात तिरुपति से लगभग 25 किलोमीटर दूर चंद्रगिरी मंडल में बकरापेटा इलाके में हुआ। आसपास के लोगों को जैसे ही इस हादसे का पता चला, उन्होंने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी और खुद राहत कार्य में जुट गए। वही कुछ देर बाद पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ रेस्क्यू टीमें भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि रात में अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही थी। ऐसे में रविवार तड़के रेस्क्यू फिर से शुरू कर दिया गया। रेस्क्यू के कुछ ही देर में टीम ने 7 मृत और 45 घायल लोगों को निकाला। घायलों को फौरन पास के अस्पताल ले जाया गया।

वहीं गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक की जानकारी में पता चला है कि बस एक सगाई समारोह के लिए जा रही थी। सभी लोगों को उस कार्यक्रम में शामिल होना था। रास्ते में ड्राइवर की लापरवाही की वजह से बस पहले चट्टान से टकराई और फिर खाई में जा गिरी।

इसे भी पढ़ें-

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,421 नए मामले आए सामने, 149 लोगों की मौत

 

संबंधित समाचार