Czech MFA: चेक विदेश मंत्रालय ने रूसी राजदूत को किया तलब
प्राग। चेक विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उनके द्वारा प्राग में रूसी राजदूत अलेक्जेंडर जमेयेव्स्की को तलब किया गया है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार रात को ट्विटर पर कहा, ”आज शाम उप विदेश मंत्री मार्टिन स्मोलेक ने माॅस्को में चेक दूतावास के राजनयिक कर्मचारियों के खिलाफ रूस के उकसावे के विरोध में रूसी राजदूत …
प्राग। चेक विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उनके द्वारा प्राग में रूसी राजदूत अलेक्जेंडर जमेयेव्स्की को तलब किया गया है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार रात को ट्विटर पर कहा, ”आज शाम उप विदेश मंत्री मार्टिन स्मोलेक ने माॅस्को में चेक दूतावास के राजनयिक कर्मचारियों के खिलाफ रूस के उकसावे के विरोध में रूसी राजदूत को बुलाया है। इस तरह के अस्वीकार्य कृत्य वियना कन्वेंशन के तहत रूसी संघ के कर्तव्यों का खंडन करते हैं।”
This evening, Deputy Minister Martin Smolek summoned the Russian Ambassador to protest against Russian provocations against diplomatic staff of the Czech Embassy in Moscow. Such unacceptable acts contradict the duties of the Russian Federation under the Vienna Convention.
— Czech MFA (@CzechMFA) March 26, 2022
इससे पहले शनिवार को चेक गणराज्य के विदेश मंत्री जान लिपाव्स्की ने कहा था कि चेक में रूसी राजनयिक मिशन में और कमी करने के लिए पहले से ही कोई जगह नहीं थी क्योंकि 14 रूसी राजनयिक पहले ही देश छोड़ जा चुके हैं। लिपाव्स्की ने कहा कि प्राग कई व्यवहारिक कारणों से रूस के साथ प्राथमिक स्तर पर राजनयिक संबंध बनाकर रखना चाहता है और इसकी योजना मॉस्को के साथ संचार के न्यूनतम स्तर को बनाए रखने की है।
उल्लेखनीय है कि यूक्रेन के डोनेट्स्क और लुहान्स्क को अलग-अलग देशों के रूप में मान्यता दिए जाने के बाद यहां से यूक्रेनी सेना को हटाने के लिए रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत की थी। रूस ने कहा था कि यूक्रेन पर कब्जा करने की उसकी कोई योजना नहीं है, बल्कि लक्ष्य यूक्रेन का असैन्यीकरण करना है।
ये भी पढ़ें:- जवानी….इस्मत चुग़ताई
