पाकिस्तान में सियासी हलचल, इस्लामाबाद में रैली को संबोधित करेंगे इमरान खान
इस्लामाबाद। प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के स्थगन होने के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के हजारों समर्थक रविवार को इस्लामाबाद में ‘अमर बिल मरूफ’ जनसभा में शामिल होने के लिए एकत्र हुए। प्रधानमंत्री ने कहा, “आज जंग पाकिस्तान की है, पीटीआई की नहीं।” द इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने लोगों से जल्दी …
इस्लामाबाद। प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के स्थगन होने के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के हजारों समर्थक रविवार को इस्लामाबाद में ‘अमर बिल मरूफ’ जनसभा में शामिल होने के लिए एकत्र हुए। प्रधानमंत्री ने कहा, “आज जंग पाकिस्तान की है, पीटीआई की नहीं।” द इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने लोगों से जल्दी अपने गंतव्य तक पहुंचने का भी आग्रह किया।
गत 24 मार्च को इमरान ने ‘डाकुओं के समूह’ के खिलाफ 27 मार्च को एक सार्वजनिक बैठक का आह्वान किया था, जो पिछले 30 वर्षों से देश को लूट रहे हैं। इस बीच, विपक्षी गठबंधन पीडीएम के बैनर तले जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम पाकिस्तान (जेयूआई-एफ) के समर्थक श्रीनगर हाईवे पर पहुंच गए हैं। डॉन समाचार पत्र के अनुसार, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की नेता मरियम नवाज ने पंजाब के विपक्षी नेता हमजा शहबाज के साथ जीटी रोड के रास्ते अपनी पार्टी के कारवां का नेतृत्व किया और इसे पीटीआई सरकार के ताबूत में आखिरी कील ठोंकने के बराबर बताया।
हालांकि, गृह मंत्री शेख राशिद ने चेतावनी दी है कि जेयूआई-एफ को इस्लामाबाद में विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि अगर विपक्षी दलों ने रेड जोन में प्रवेश करने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीटीआई के एक प्रवक्ता के हवाले से डॉन ने बताया कि मीडियाकर्मियों को भी समारोह की रिकॉर्डिंग के लिए कैमरे के साथ आने की अनुमति नहीं दी गई है। हालांकि मोबाइल से वे इसके फुटेज और फोटो ले सकते हैं। कैमरे को जोखिम पैदा करने वाला बताया गया है।
