तीर्थ दर्शन योजना होगी फिर शुरू, कन्या विवाह की राशि भी बढ़ेगी- सीएम शिवराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पचमढ़ी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि राज्य में आगामी 21 अप्रैल से कन्या विवाह शुरु किए जाएंगे, जिसकेे लिए राशि 51 हजार रुपए से बढ़ाकर 55 हजार की जा रही है। चौहान ने यहां आयोजित चिंतन बैठक के दूसरे दिन संवाददाताओं से चर्चा के दौरान ये बात कही। उन्होंने कहा …

पचमढ़ी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि राज्य में आगामी 21 अप्रैल से कन्या विवाह शुरु किए जाएंगे, जिसकेे लिए राशि 51 हजार रुपए से बढ़ाकर 55 हजार की जा रही है। चौहान ने यहां आयोजित चिंतन बैठक के दूसरे दिन संवाददाताओं से चर्चा के दौरान ये बात कही।

उन्होंने कहा कि चिंतन बैठक का उद्देश्य प्रदेश का विकास तथा जनता का कल्याण ही प्रमुख था। सभी मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिससे योजनाओं को बेहतर बनाने में मदद मिली है। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि तीर्थ दर्शन योजना को पुन: प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि को अब 51 हजार रुपये से बढ़ाकर 55 हजार रुपये करने का निर्णय लिया है। 21 अप्रैल से कन्या विवाह योजना पुन: प्रारंभ की जा रही है।

सीएम राइज स्कूल के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। अभी जो सीएम राइज स्कूल के अनुरूप भवन उपलब्ध हैं, उनमें 13 जून से शिक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मई माह से हर जिले में हर महीने 2 दिन विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। जल जीवन मिशन के लिए बजट में 6000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। जब जल स्रोत का पता चल जाएगा, तभी पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू करेंगे।

सीएम चौहान ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य होगा, जहां एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में भी कराई जाएगी। इससे उन प्रतिभावान विद्यार्थियों को विशेष लाभ होगा, जो अंग्रेजी भाषा में थोड़े पीछे हैं। सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक सभी नगरीय निकायों में स्थापित किए जाएंगे। 22 अप्रैल से ये क्लिनिक कुछ स्थानों पर प्रारंभ हो जाएंगे, बाकी बचे निकायों में भी धीरे-धीरे स्थापित करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की भर्ती में शारीरिक क्षमता के लिए 50 फीसदी अंक निर्धारित किया गया है, जिसका लाभ पढ़ने लिखने वाले विद्यार्थियों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को भी मिलेगा, जो भाग दौड़ में माहिर होते हैं और उनमें शारीरिक क्षमताएं बेहतर होती हैं। इंसानों के लिए टेलीमेडिसिन की व्यवस्था करने के बाद अब पशुओं और फसलों के लिए भी टेलीमेडिसिन की सुविधा प्रारंभ करने का फैसला किया है।

साथ ही बताया कि साइबर तहसील की शुरुआत की जाएगी। किसी भी संपत्ति की रजिस्ट्री आदि होने पर इसकी जानकारी ऑनलाइन पता चल जाएगा। इससे संपत्तियों के दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे। जो मामले विवादित हैं उनके लिए बाद में व्यवस्था करेंगे। ‘मां तुझे प्रणाम योजना’ फिर से शुरू की जाएगी, जिसमें मध्यप्रदेश के युवा अपने गांव की मिट्टी लेकर देश की सीमाओं पर जाएंगे, जिससे उनके अंदर राष्ट्र की सेवा और देशभक्ति की भावना सुदृढ़ होगी।

 

इसे भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश में अब कोई भी अपराधी चैन की सांस नहीं ले पाएगा: गृह मंत्री

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका