अयोध्या: सरयू स्नान के दौरान डूबा किशोर, हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या के नया घाट स्थित कच्चा घाट पर रविवार सुबह 17 वर्षीय एक किशोर स्नान करते समय नदी में डूब गया। गोताखोर व पुलिस की टीम को तीन घंटे बाद उसकी लाश मिली। पुलिस ने परिवारजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अभिषेक निवासी विभूतिखंड गोमतीनगर …

अयोध्या। अयोध्या के नया घाट स्थित कच्चा घाट पर रविवार सुबह 17 वर्षीय एक किशोर स्नान करते समय नदी में डूब गया। गोताखोर व पुलिस की टीम को तीन घंटे बाद उसकी लाश मिली। पुलिस ने परिवारजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान अभिषेक निवासी विभूतिखंड गोमतीनगर के रूप में हुई। वह अपने 18 दोस्तों के साथ अयोध्या घूमने आया हुआ था। घटना के बाद से उसके सभी साथी बदहवाश हैं। बताते हैं कि वह मंदिर दर्शन से पहले सभी दोस्तों के साथ कच्चा घाट पर पहुंचकर स्नान कर रहा था।

इस दौरान वह गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गया। साथी दोस्तों ने मदद की गुहार लगाई तो गोताखोरों व पुलिस ने उसे ढूंढना शुरू किया। तकरीबन तीन घंटे बाद पुलिस उसके शव को बरामद कर सकी है। अयोध्या कोतवाल देवेंद्र पांडे ने बताया कि परिजनों को सूचित कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। गौरतलब है कि आए दिन सरयू में स्नान के दौरान लोगों के डूबकर मर जाने की खबरें आती रहती हैं। इसके बावजूद प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है।

पढ़ें-रायबरेली: निर्माणाधीन ब्रिज से 65 कुंतल लोहे की सरिया चोरी, दो गिरफ्तार

संबंधित समाचार